P?c1=2&c2=41463588&cv=3.9
Saturday, April 18, 2026
No menu items!
spot_img
Homeमध्यप्रदेश5 साल की बच्ची की मौत, परिजनों का आरोप कफ सिरप पिलाने...

5 साल की बच्ची की मौत, परिजनों का आरोप कफ सिरप पिलाने के बाद बिगड़ी तबीयत

छिंदवाड़ा जिले के बिछुआ इलाके में 5 साल की बच्ची की मौत

छिदवाड़ा/तौफीक मिस्कीनी/खबर डिजिटल/ छिंदवाड़ा जिले के बिछुआ इलाके में 5 साल की बच्ची की मौत का मामला सामने आया है। जहां पीड़ित परिवार के लोगों ने बच्ची की तबीयत बिगड़ने पर सरकारी अस्पताल लेकर पहुंचे तो समय में उपचार नहीं मिला जिसके कारण बच्चों की मौत का आरोप परिजनों ने लगाया है,बच्ची के पिता ने कहां की सोमवार को मेडिकल स्टोर से आयुर्वेदिक कफ सिरप लिया था।

जिसके बाद बच्ची को पिलाया गया और तीन दिन के बाद तबीयत बिगड़ी तो अस्पताल लेकर पहुंचे जहां उपचार के दौरान बच्ची की मौत हो गई फिलहाल जांच का विषय बना हुआ है आखिर क्या कारण है कि बच्ची की मौत हुई है परिजनों ने थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई है स्वास्थ्य विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर पंचनामा तैयार कर जांच शुरू कर दी है

परिजनों ने लगाया डॉक्टर पर लापरवाही के आरोप

बच्ची के पिता संदीप ने मीडिया से चर्चा करते हुए कहा कि बच्ची की तबीयत बिगड़ने पर बिछुआ के सरकारी अस्पताल लेकर पहुंचे थे लेकिन डॉक्टर समय में नहीं आए जिसके कारण बच्ची की मौत हुई है परिजनों ने इसकी शिकायत थाने पहुंचकर की है पुलिस इस मामले में जांच में लगी हुई है

News
सम्बंधित ख़बरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

लेटेस्ट