P?c1=2&c2=41463588&cv=3.9
Saturday, April 18, 2026
No menu items!
spot_img
Homeमध्यप्रदेशChhindwara cough syrup case: खबर डिजिटल का बड़ा असर, मेडिकल स्टोर की...

Chhindwara cough syrup case: खबर डिजिटल का बड़ा असर, मेडिकल स्टोर की प्रोपराइटर बनीं सहआरोपी

खबर डिजिटल की खबर का बड़ा असर, मेडिकल स्टोर की प्रोपराइटर बनीं सहआरोपी

छिदवाड़ा/तौफीक मिस्कीनी/खबर डिजिटल/ chhindwara cough syrup case छिंदवाड़ा में जहरीले सिरफ में 22 बच्चों की मौत के मामले में मेडिकल स्टोर की प्रोपराइटर ज्योति सोनी को सहआरोपी बनाया गया है। विगत तीन दिन पहले ही खबर डिजिटल ने प्रमुखता से खबर को दिखाई थी। जिसमें एसआईटी की टीम ने डॉ प्रवीण सोनी की पत्नी और मेडिकल स्टोर की प्रोपराइटर और दवाई को लिखने वाले दो डॉक्टरों पर कोई कार्रवाई नहीं की गई है। जिसके बाद खबर का असर हुआ और मेडिकल स्टोर की प्रोपराइटर ज्योति सोनी को सहआरोपी बनाया गया है। इस मामले में अब तक सात लोगों पर मामला दर्ज हो चुका है। और छह लोग सलाखों के पीछे हैं। लेकिन एक सह आरोपी फरार है जो कि विदेश भाग गई हैं। जिसकी पुलिस तलाश कर रही है। दरअसल एसआईटी के द्वारा साक्ष्य को मिटाने के आरोप में फॉर्मेलिस्ट और होल सेलर और अब मेडिकल प्रोपराइटर को भी आरोपी बनाया गया है घटना के बाद से ही सूत्र यह बताते हैं कि ज्योति सोनी विदेश भाग गई है।

डॉ प्रवीण सोनी की गिरफ्तारी के बाद फरार चल रही है ज्योति सोनी,विदेश शिफ्ट

छिंदवाड़ा जिले के परासिया में कोल्ड्रिफ दवाई लिखने वाले शिशु रोग विशेषज्ञ डॉक्टर प्रवीण सोनी की गिरफ्तारी के बाद से ही पत्नी फरार चल रही है। बताया जा रहा है कि गिरफ्तारी के बाद से ही पत्नी को विदेश शिफ्ट कर दिया गया है। इसके पीछे भी कई सवाल है जिसके जवाब किसी के पास नहीं है। हम इसलिए कह रहे हैं कि जब फार्मासिस्ट और होलसेलर पर कार्रवाई की गई थी तो फिर प्रोपराइटर पर क्यों मेहरबान थी एसआईटी की टीम ? अगर पहले ही मामले की जांच कार गिरफ्तार कर लिया जाता तो आज देश छोड़कर विदेश नहीं जा पाती।

सिरप कांड: दो डॉक्टरों पर कब होगी कार्रवाई? सलाखों के पीछे 6 लोग! – Khabar Digital

आखिर कब तक एसआईटी फरार ज्योति सोनी को गिरफ्तार कार पाएगी

मेडिकल स्टोर की प्रोपराइटर को सहआरोपी बनाया गया है लेकिन एसआईटी की टीम को कब तक गिरफ्तार करने में सफलता मिलती है यह तो आने वाला ही समय ही बताया या फिर ऐसे ही जैसे सहआरोपी बनाने में टीम को समय लगा पैसे ही गिरफ्तारी करने में समय लगेगा सूत्र बताते हैं कि विदेश जाने का कारण यही है यही है कि ज्योति सोनी पर भी मामला दर्ज किया जाएगा इसके कारण ही उन्हें विदेश शिफ्ट किया गया है या फिर करवाया गया है यह तमाम सवाल परासिया क्षेत्र में चल रहे हैं या फिर पुलिस विदेश में हो या फिर अन्य कोनों में ढूंढ कर लेकर आएगी या नहीं यह तो आने वाला ही समय ही बताएगा।

दो डॉक्टरों पर नहीं हुई कोई कार्रवाई…सवालों के घेरे में है एसआईटी…डॉक्टर ने लिखा था कोल्ड्रिफ दवाई

परासिया क्षेत्र में हुई बच्चों की मौत के मामले में अब भी दो डॉक्टरों पर कार्यवाही नहीं की गई है कहा यह जा रहा है कि यह दोनों डॉक्टर भी फरार चल रहे है या फिर इन्हें भी फरार करवा दिया गया है कई सारे सवाल लोगों के मन में चल रहे हैं आखिरकार क्यों इन दो डॉक्टरों पर कार्रवाई नहीं की गई जबकि डॉक्टर ने भी मासूम बच्चों को दवाई लिखी थी और कुछ दिन के बाद बच्चों की तबीयत बिगड़ी और उपचार के दौरान नागपुर में दम तोड़ दिया था परिजनों ने भी डॉक्टर पर कार्रवाई करने की मांग की है उसके बाद भी कार्रवाई नहीं होना कई सवालों को खड़ा कर देता है।

सिरप कांड पर अपडेट: कोल्ड्रिफ दवा पीने से 22 बच्चों की मौत हुई, 5 के खिलाफ मामला दर्ज – Khabar Digital

सम्बंधित ख़बरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

लेटेस्ट