P?c1=2&c2=41463588&cv=3.9
Saturday, April 18, 2026
No menu items!
spot_img
Homeमध्यप्रदेशकटनीकलेक्टर ने बीएलओ को सहयोग करने मतदाताओं से की अपील

कलेक्टर ने बीएलओ को सहयोग करने मतदाताओं से की अपील

कलेक्टर ने बीएलओ को सहयोग करने मतदाताओं से की अपील*

कटनी – कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी आशीष तिवारी ने जिले के मतदाताओं से अपील की है कि जिले में 4 नवंबर से निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण का कार्य भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार प्रारंभ किया गया है। उन्होंने कहा कि मतदाता अपने घरों पर पहुँचने वाले बीएलओ को आवश्यक जानकारी उपलब्ध कराएँ और इस प्रक्रिया में पूर्ण सहयोग करें।
कलेक्टर ने कहा कि यह अभियान मतदाता सूची की शुद्धता, पारदर्शिता और समावेशिता सुनिश्चित करने का एक महत्वपूर्ण कदम है। नागरिकों के सहयोग से यह सुनिश्चित किया जाएगा कि प्रत्येक पात्र मतदाता का नाम सूची में सम्मिलित हो तथा कोई अपात्र प्रविष्टि न रहे।
उन्होंने बताया कि बीएलओ घर-घर जाकर मतदाताओं को गणना पत्रक देंगे। मतदाता इसे सावधानीपूर्वक भरें और जांच करें। इसके बाद प्रारंभिक सूची 9 दिसंबर को जारी की जाएगी, जिसके उपरांत दावे और आपत्तियाँ ली जाएँगी और उनका निराकरण किया जाएगा।

सम्बंधित ख़बरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

लेटेस्ट