P?c1=2&c2=41463588&cv=3.9
Friday, April 17, 2026
No menu items!
spot_img
Homeमध्यप्रदेशMPPSC 2023 का रिजल्ट जारी: अजीत मिश्रा अव्वल, शिवानी राय बनीं डीएसपी

MPPSC 2023 का रिजल्ट जारी: अजीत मिश्रा अव्वल, शिवानी राय बनीं डीएसपी

197 लोगों का सिलेक्शन

इंदौर/नरेंद्र महावर/खबर डिजिटल/ मध्यप्रदेश लोक सेवा आयोग (MPPSC) ने राज्य सेवा परीक्षा 2023 का अंतिम परिणाम घोषित कर दिया है। पन्ना के अजीत मिश्रा ने टॉप किया है। अभी वे मैहर में नायब तहसीलदार पद पर पदस्थ थे, वे 8 से 10 दिन पहले ही एक महीने की ट्रेनिंग के लिए ग्वालियर गए थे। मैहर में तीन से चार महीने पहले उनकी पोस्टिंग हुई थी। वे कलेक्टर कार्यालय में ड्यूटी करते थे।

अन्य अभ्यर्थियों का चयन
सागर के यशपाल स्वर्णकार तीसरी रैंक पर आए। दमोह के अभिषेक जैन का चयन डिप्टी कलेक्टर पद के लिए हुआ है। गुना की मोनिका धाकड़ ने पहले ही प्रयास में डीएसपी पद पर चयन होकर चौंकाया है।

MPPSC ने दी जानकारी
एमपीपीएससी के ओएसडी डॉ.आर पंचभाई ने बताया कि राज्य सेवा परीक्षा 2023 का रिजल्ट जारी किया है। 229 पदों के लिए एग्जाम हुई थी। 197 पद पर सिलेक्शन हुआ है। 7 पद भूतपूर्व सैनिकों के खाली रह गए हैं। प्रारंभिक परीक्षा के बाद मुख्य परीक्षा 11 से 16 मार्च 2024 तक हुई थी। इसका परिणाम 30 दिसंबर 2024 को जारी किया गया था। चयनित उम्मीदवारों के इंटरव्यू 7 जुलाई से 7 अगस्त 2025 के बीच हुए।

सम्बंधित ख़बरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

लेटेस्ट