आलीराजपुर/संजय वाणी/खबर डिजिटल/ भारतीय जनता पार्टी के नवनियुक्त प्रदेश पदाधिकारी आलीराजपुर पहुंचे। उनका स्थानीय बीजेपी के कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। उसके बाद सभी ने समाधि स्थल पहुंचकर नमन किया और कार्यकर्ताओं ने उनके मार्ग पर चलने का संदेश दिया।
बीजेपी के नवनियुक्त पदाधिकारियों का स्वागत
बीजेपी के प्रदेश महामंत्री और राज्यसभा सांसद डॉ. सुमेरसिंह सोलंकी और प्रदेश मंत्री जयदीप पटेल के आगमन पर कार्यकर्ताओं ने भव्य स्वागत किया। दोनों नेता सबसे पहले समाधि स्थल पहुंचे, जहां भाजपा जिलाध्यक्ष मकू परवाल और कार्यकर्ताओं ने उनका अभिनंदन किया। इसके बाद उन्होंने भगवान बिरसा मुंडा और छींतू किराड़ की मूर्ति अनावरण स्थल का निरीक्षण किया और 15 नवंबर को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के आगमन की तैयारियों की समीक्षा की। कार्यक्रम के अंत में दोनों पदाधिकारी टंट्या मामा मूर्ति स्थल और भाजपा जिला कार्यालय पहुंचे, जहां कार्यकर्ताओं से संगठन को मजबूत करने का आह्वान किया।
सीएम डॉ. मोहन यादव का दौरा प्रस्तावित
बता दें सीएम डॉ. मोहन यादव 15 नवंबर को आलीराजपुर आएंगे, जहां वो भगवान बिरसा मुंडा और छींतू किराड़ की मूर्ति का अनावरण करेंगे। मुख्यमंत्री के दौरे की तैयारियों में स्थानीय बीजेपी संगठन और प्रशासन जुटा हुआ है।
