P?c1=2&c2=41463588&cv=3.9
Friday, April 17, 2026
No menu items!
spot_img
Homeमध्यप्रदेशपुलिस की तत्परता से घर लौटी नाबालिग बालिका, ऑपरेशन मुस्कान के तहत...

पुलिस की तत्परता से घर लौटी नाबालिग बालिका, ऑपरेशन मुस्कान के तहत मिली सफलता

कटनी। पुलिस अधीक्षक अभिनव विश्वकर्मा के निर्देश पर जिले में ऑपरेशन मुस्कान अभियान के तहत नाबालिक बालक-बालिकाओं की तलाश जारी है। इसी क्रम में ढीमरखेड़ा थाना पुलिस ने एक नाबालिग बालिका को दस्तयाब करने में सफलता हासिल की है।

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ. संतोष डेहरिया तथा एसडीओपी स्लीमनाबाद आकांक्षा चतुर्वेदी के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी निरीक्षक अभिषेक चौबे के नेतृत्व में की गई कार्रवाई में टीम ने बालिका को सुरक्षित ढूंढ निकाला।

घटना का विवरण:19 जनवरी 2025 को फरियादी ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उसकी नाबालिग पुत्री 17 जनवरी को घर से बिना बताए कहीं चली गई थी और वापस नहीं लौटी। शिकायत पर अपराध क्रमांक 35/25 धारा 137(2) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर बालिका की तलाश शुरू की गई। पुलिस टीम ने लगातार प्रयास कर 9 नवंबर 2025 को बालिका को दस्तयाब कर परिजनों के सुपुर्द किया।टीम की भूमिका:इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक अभिषेक चौबे, उपनिरीक्षक विष्णु शंकर जायसवाल, महिला आरक्षक शालिनी राजपूत एवं आरक्षक डुमन की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

सम्बंधित ख़बरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

लेटेस्ट