झाबुआ/नावेद रजा/खबर डिजिटल/राणापुर की भूरी बैरागी ने 7 से 9 नवम्बर 2025 तक जबलपुर में आयोजित 36वीं राज्य स्तरीय बॉक्सिंग प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए सिल्वर मेडल हासिल किया।
भूरी झाबुआ जिले की ओर से प्रतियोगिता में शामिल हुई थीं। उन्होंने बेहतरीन खेल का प्रदर्शन कर जिले का नाम गर्व से ऊँचा किया।
इससे पहले भी भूरी ने चंडीगढ़ में आयोजित नेशनल किकबॉक्सिंग सावाते प्रतियोगिता में 2 गोल्ड मेडल और इंदौर में हुई जिला स्तरीय तलवारबाजी प्रतियोगिता में 1 गोल्ड मेडल जीता था।
भूरी बैरागी ने कहा कि —
“अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपने देश का नाम रोशन करना ही मेरा एकमात्र उद्देश्य है, जिसे मैं हर परिस्थिति में हासिल करुंगी।”
उन्होंने आगे कहा —
“आज मैं बहुत खुश हूँ। मेरे पति ने अपनी परवाह किए बिना मेरा सपना पूरा करने में मेरा साथ दिया है। हर घर की बेटी और बहू का नसीब अच्छा होना चाहिए। मेरी आप सभी से विनती है कि बेटियों को उनके मनपसंद खेल में आगे बढ़ने का अवसर दें।”
भूरी ने अपने कोच मोहन सावले का विशेष धन्यवाद व्यक्त किया और कहा कि उनके मार्गदर्शन से ही यह सफलता संभव हुई है।
