P?c1=2&c2=41463588&cv=3.9
Friday, April 17, 2026
No menu items!
spot_img
Homeमध्यप्रदेशडिण्डौरी पुलिस की बड़ी कामयाबी… 145 गुम मोबाइल फोन बरामद

डिण्डौरी पुलिस की बड़ी कामयाबी… 145 गुम मोबाइल फोन बरामद

तकनीकी दक्षता ने बनाया नया रिकॉर्ड

डिण्डौरी/शैलेंद्र नामदेव/खबर डिजिटल/ डिण्डौरी पुलिस ने एक बार फिर साबित कर दिया है कि तकनीक के सही उपयोग और टीमवर्क से जनता की समस्याओं का समाधान तेजी से और प्रभावी तरीके से किया जा सकता है। सोमवार को जिले की साइबर टीम और सभी थाना प्रभारियों के संयुक्त अभियान में 145 गुम हुए मोबाइल फोन बरामद कर लिए गए, जिनका कुल मूल्य लगभग 26 लाख 50 हजार रुपये है।

पुलिस अधीक्षक वाहिनी सिंह का मार्गदर्शन
यह अभियान पुलिस अधीक्षक श्रीमती वाहनी सिंह के नेतृत्व तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ. अमित वर्मा के मार्गदर्शन में चलाया गया। अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) की लगातार निगरानी ने अभियान को दिशा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। साइबर सेल ने उन्नत डिजिटल मॉनिटरिंग, IMEI ट्रेसिंग और लोकेशन विश्लेषण तकनीकों का उपयोग कर मोबाइल फोन विभिन्न जिलों और राज्यों से तलाशे।

थाना-वार बरामदगी का डाटा

कोतवाली डिण्डौरी – 48 मोबाइल
शहपुरा – 36 मोबाइल
समनापुर – 32 मोबाइल
गाडासरई – 06 मोबाइल
मेहंदवानी – 04 मोबाइल
करंजिया – 10 मोबाइल
बजाग – 09 मोबाइल

मोबाइक धारकों ने दिया पुलिस को धन्यवाद
मोबाइल फोन प्राप्त कर जनता की खुशियों का ठिकाना नहीं रहा। कई परिवारों ने डिण्डौरी पुलिस के प्रयासों को जिला प्रशासन के बेहतर होते तकनीकी ढांचे का उदाहरण बताया। गौरतलब है कि वर्ष 2024 से अब तक डिण्डौरी पुलिस ने कुल 950 गुम मोबाइल रिकवर किए हैं, जिनकी कीमत ₹1 करोड़ 26 लाख 50 हजार रुपये से अधिक है। यह उपलब्धि जिले के नागरिकों का पुलिस प्रशासन पर भरोसा और मजबूत करती है।

विशेष योगदान
तकनीकी साधनों का कुशलता से उपयोग कर मोबाइल फोन की बरामदगी में प्रआर. मुकेश प्रधान, रामरतन मार्को, लाल बहादुर सिंह, आर. श्याम तिवारी, राम सिंह, सुनील पट्टा, गोविन्द चौरे, रामनंदन सनोडिया, आर. शिवपाल, आर. रविन्द्र कुम्हरे, जगदीश प्रसाद, महेंद्र धुर्वे, तथा अरविंद वाटिया ने सराहनीय भूमिका निभाई।

डिण्डौरी पुलिस ने की अपील
डिण्डौरी पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि मोबाइल फोन गुम होने पर देरी न करें और तुरंत नजदीकी थाना या साइबर हेल्पलाइन को सूचना दें, जिससे ट्रैकिंग की प्रक्रिया समय पर शुरू की जा सके।

गुम मोबाइल की शिकायत कैसे करें?

आवेदन सबमिट करें।
तकनीकी साधनों का कुशलता से उपयोग कर मोबाइल फोन की बरामदगी में प्रआर. मुकेश प्रधान, रामरतन मार्को, लाल बहादुर सिंह, आर. श्याम तिवारी, राम सिंह, सुनील पट्टा, गोविन्द चौरे, रामनंदन सनोडिया, आर. शिवपाल, आर. रविन्द्र कुम्हरे, जगदीश प्रसाद, महेंद्र धुर्वे, तथा अरविंद वाटिया ने सराहनीय भूमिका निभाई।

CEIR पोर्टल पर जाएं – https://ceir.gov.in

“Block your lost/stolen mobile” पर क्लिक करें।

FIR की कॉपी, मोबाइल इनवॉइस और पहचान पत्र अपलोड करें।

IMEI नंबर दर्ज करें।

डिण्डौरी पुलिस ने की अपील
डिण्डौरी पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि मोबाइल फोन गुम होने पर देरी न करें और तुरंत नजदीकी थाना या साइबर हेल्पलाइन को सूचना दें, जिससे ट्रैकिंग की प्रक्रिया समय पर शुरू की जा सके।

गुम मोबाइल की शिकायत कैसे करें?

  1. CEIR पोर्टल पर जाएं – https://ceir.gov.in
  2. “Block your lost/stolen mobile” पर क्लिक करें।
  3. FIR की कॉपी, मोबाइल इनवॉइस और पहचान पत्र अपलोड करें।
  4. IMEI नंबर दर्ज करें।
  5. आवेदन सबमिट करें।
सम्बंधित ख़बरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

लेटेस्ट