P?c1=2&c2=41463588&cv=3.9
Friday, April 17, 2026
No menu items!
spot_img
Homeमध्यप्रदेशएमपी में बढ़ी सर्दी: भोपाल-इंदौर समेत 13 जिलों में शीतलहर का अलर्ट,...

एमपी में बढ़ी सर्दी: भोपाल-इंदौर समेत 13 जिलों में शीतलहर का अलर्ट, अगले चार दिन रहेगा असर

मौसम विभाग की चेतावनी

Madhya Pradesh weather condition:भोपाल/सुनील बंशीवाल/ खबर डिजिटल/ मध्यप्रदेश में सर्दी ने रफ्तार पकड़ ली है। प्रदेश के कई हिस्सों में ठंड का असर तेज हो गया है। मौसम विभाग ने भोपाल, इंदौर समेत 13 जिलों में कोल्ड वेव (शीतलहर) का अलर्ट जारी किया है। आने वाले चार दिनों तक मौसम का यही मिजाज बने रहने की संभावना है।

कई जिलों में पारा लुढ़का
राजगढ़, शाजापुर, सीहोर, निवाड़ी, टीकमगढ़ और छतरपुर जिलों में शीतलहर की स्थिति बन गई है। अनूपपुर और बालाघाट में कोल्ड डे दर्ज किया गया है। राजधानी भोपाल में न्यूनतम तापमान 8.4 डिग्री सेल्सियस, इंदौर में 8.2 डिग्री, जबकि ग्वालियर और जबलपुर में 10.6 डिग्री दर्ज हुआ। उज्जैन का पारा 11.3 डिग्री, उमरिया का 8.6 डिग्री, नौगांव और मलाजखंड में 8.7 डिग्री, रीवा में 9 डिग्री और छिंदवाड़ा में 9.8 डिग्री सेल्सियस रहा। वहीं, राजगढ़ का तापमान मात्र 7 डिग्री तक पहुंच गया।

मौसम विभाग की चेतावनी
मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, उत्तरी हवाओं के चलते ठंड में और बढ़ोतरी हो सकती है। अगले कुछ दिनों तक सुबह-शाम के तापमान में गिरावट बनी रहेगी। लोगों को सुबह और देर शाम ठंड से बचाव के उपाय करने की सलाह दी गई है।

अगले चार दिन रहेगा ऐसा ही मौसम
राज्य में फिलहाल बारिश की कोई संभावना नहीं है, लेकिन तेज ठंडी हवाएं कई जिलों में महसूस की जाएंगी। मौसम विभाग ने साफ कहा है कि अगले चार दिनों तक कोल्ड वेव की स्थिति बनी रहेगी और तापमान सामान्य से नीचे रहने की संभावना है।

सम्बंधित ख़बरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

लेटेस्ट