P?c1=2&c2=41463588&cv=3.9
Friday, April 17, 2026
No menu items!
spot_img
Homeमध्यप्रदेश40 दिन से लापता थी दो सगी बहनें… एक घर में एक...

40 दिन से लापता थी दो सगी बहनें… एक घर में एक महीने से थी बंद

देवरी पुलिस ने खोज निकाला

सागर/हर्षित पाण्डेय/खबर डिजिटल/ देवरी थाना क्षेत्र से दो सगी बहनों के घर से गायब हो जाने का मामला सामने आया था, 40 दिन बाद देवरी पुलिस ने थाना मोतीनगर क्षेत्र के रजौआ से दोनों बहनों को सुरक्षित बरामद कर लिया है। पुलिस की पूछताछ में बड़ा खुलासा हुआ है, उनका अपहरण उनकी सहेली के भाई ने एक महीने पहले किया था, जिसने उन्हें बंधक बनाया हुआ था।

जानकारी मिलने पर पुलिस की कार्रवाई
मंगलवार की शाम 4 बजे मिली जानकारी के अनुसार सोमवार की दरमियानी रात देवरी पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि ग्राम राजौआ थाना मोतीनगर में दो बहने 1 माह से अधिक समय से एक घर में बंद है। तत्काल देवरी पुलिस मोतीनगर पुलिस की संयुक्त टीम ने दबिश दे कर मौके से दोनों बहनों को सकुशल बरामद कर लिया। जिनसे पूछताछ के बाद चौंकाने वाला खुलासा हुआ।

पीड़िताओं ने बताया
पीड़ितों ने बताया कि वह अपनी मौसी के घर सागर आई थी, वहीं सागर बस स्टैंड पर सहेली वंदना पटेल का भाई चन्द्रभान पटेल निवासी राजोआ थाना मोतीनगर द्वारा खाना खिलाने के बहाने अपने घर ले गया और डराया धमकाया कि यहां से कही गई तो मार देंगे। चंद्रभान बड़ी बहन से शादी का दबाव बनाने लगा, और नहीं मानने पर छोटी बहन को जान से मारने की धमकी देता रहा। इस तमाम पूरे मामले में बेहद ही चौंका देने वाला खुलासा हुआ है

पुलिस का सराहनीय कार्य
फिलहाल दोनों बहने सुरक्षित घर लौट गई है सागर पुलिस ने एक बार फिर सराहनीय कार्य कर बता दिया है, घटना जो भी हो आरोपी कानून से बच नहीं सकता इस पूरे मामले में पुलिस ने पॉक्सो एक्ट सहित अन्य धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।

सम्बंधित ख़बरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

लेटेस्ट