खबर डिजिटल/कटनी/न्यूज़ पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ. संतोष डेहरिया और नगर पुलिस अधीक्षक नेहा पच्चीसिया के मार्गदर्शन में थाना रंगनाथनगर पुलिस ने नशे के विरुद्ध बड़ी कार्यवाही को अंजाम दिया है। थाना प्रभारी उप निरीक्षक अरुणपाल सिंह एवं पुलिस टीम द्वारा क्षेत्र में लगातार पैदल पेट्रोलिंग कर अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाया जा रहा है।इसी क्रम में पुलिस ने अवैध रूप से नशे के लिए उपयोग की जाने वाली नाईट्रावेट (Nitrawet) टैबलेट के साथ दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके पास से 25 पत्ते नशीली गोलियों के बरामद किए हैं।गिरफ्तार आरोपीमंझा सेन उर्फ गणेश, पिता स्व. श्याम सुंदर सेन, उम्र 48 वर्षनिवासी — रिलेक्सो शोरूम के पीछे, बरगवां, थाना रंगनाथनगरदीपू उर्फ रामजानी सेन, पिता मनमोहन सेन, उम्र 24 वर्षनिवासी — रिलेक्सो शोरूम के पीछे, बरगवां, थाना रंगनाथनगरजानकारी के अनुसार दिनांक 13 नवंबर 2025 को थाना पुलिस टीम जयराम अपराध पतासाजी एवं क्षेत्र में पेट्रोलिंग कर रही थी। इसी दौरान पर्यावरण कॉलोनी, OFK रोड के पास दो संदिग्ध व्यक्ति जंगल की ओर बैठे दिखाई दिए, जो पुलिस वाहन आता देख भागने लगे।पुलिस ने घेराबंदी कर दोनों को पकड़ा। पूछताछ में दोनों अपने निवास क्षेत्र में होने के बावजूद “रास्ता भटकने” की बात कहने लगे, जिससे संदेह और गहरा गया।पुलिस द्वारा बैग की तलाशी लेने पर दोनों के बैग से नशे के सेवन में उपयोग की जाने वाली नाईट्रावेट गोलियों के 25 पत्ते बरामद किए गए। दोनों आरोपी गोलियों का उपयोग नशे के लिए करना स्वीकार कर रहे थे।अवैध नशीली दवाएँ रखने और परिवहन करने पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ धारा 8/21, 22 NDPS एक्ट एवं 5/11 म.प्र. ड्रग कंट्रोल अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया है।पुलिस टीम की सराहनीय भूमिकाइस कार्रवाई में थाना प्रभारी उप निरीक्षक अरुणपाल सिंह,सउनि बहादुर सिंह, प्रआर रामनरेश शुक्ला, प्रआर अजय तिवारी,प्रआर प्रमोद सिंह, प्रआर उमारमण बागरी, आरक्षक रोहित,वीरेन्द्र, बृजेश का विशेष योगदान रहा।
कटनी मे नाईट्रावेट टैबलेट का अवैध कारोवार पर — रंगनाथनगर पुलिस की बड़ी कार्रवाई
सम्बंधित ख़बरें


