राघौपुर विधानसभा सीट(Raghopur Assembly seat): चुनाव आयोग के आंकड़ों के अनुसार तेजस्वी यादव बीजेपी के उम्मीद्वार सतीश कुमार को 14,532 वोटों से हराया। वहीं जनसुराज पार्टी के उम्मीद्वार चंचल कुमार को कुल 2,399 वोट ही मिले।
छपरा विधानसभा सीट(Chhapra Assembly seat): चुनाव आयोग के आंकड़ों के अनुसार आरजेडी के खेसारीलाल यादव बीजेपी की प्रत्याशी छोटी कुमारी से करीब 7,304 वोटों से पीछे चल रहे हैं। जनसुराज पार्टी के प्रत्याशी जय प्रकाश सिंह को मिले कुल 2,399 वोट।
अलीनगर विधानसभा सीट(Alinagar Assembly seat): चुनाव आयोग के आंकड़ों के अनुसार बीजेपी की प्रत्याशी मैथिली ठाकुर आरजेडी के विनोद मिश्रा से 11,730 वोटों से जीतीं। जनसुराज पार्टी के प्रत्याशी विप्लव कुमार चौधरी को मिले 2,275 वोट।
मोकामा विधानसभा सीट(Mokama assembly seat): चुनाव आयोग के आंकड़ों के अनुसार जेल में बंद जेडीयू के प्रत्याशी अनंत कुमार सिंह आरजेडी की वीना देवी से 28,206 वोटों से जीते। जनसुराज पार्टी के प्रत्याशी प्रियदर्शी पीयूष को मिले 19,365 वोट।
तारापुर विधानसभा सीट(Tarapur Assembly seat): चुनाव आयोग के आंकड़ों के अनुसार डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी आरजेडी के अरुण कुमार से 45,843 वोटों से जीते। जनसुराज पार्टी के संतोष कुमार सिंह मिले 3,898 वोट।
महुआ विधानसभा सीट(Mahua Assembly seat): जनशक्ति जनता दल से चुनाव लड़ रहे तेजप्रताप यादव तीसरे नंबर पर रहे उन्हें कुल 35,703 वोट मिले, जबकि बीजेपी के संजय कुमार सिंह ने राष्ट्रीय जनता दल के प्रत्याशी मुकेश रोशन को 44,997 के बड़े मार्जिन से परास्त किया।


