P?c1=2&c2=41463588&cv=3.9
Saturday, April 18, 2026
No menu items!
spot_img
Homeमध्यप्रदेशSIR कार्य 100% पूरा करने का मिला इनाम… कलेक्टर, एसडीएम ने दी...

SIR कार्य 100% पूरा करने का मिला इनाम… कलेक्टर, एसडीएम ने दी सौगात

अन्य कर्मचारियों के लिए बने मिसाल

मैहर/अनुराग सिंह/खबर डिजिटल/ अमरपाटन विधानसभा क्षेत्र-66 में मतदाता सूची से जुड़े SIR कार्य को समय सीमा से लगभग 15 दिन पहले पूर्ण कर दो बीएलओ ने उत्कृष्ट कार्य-दक्षता का परिचय दिया है। समय से पहले 100% कार्य पूरा कर दोनों ने जिले में एक मिसाल पेश की। पोलिंग बूथ क्रमांक 39 के बीएलओ विनोद कुमार पटेल, जिनके दायरे में 1347 मतदाता आते हैं, और पोलिंग बूथ क्रमांक 92 की बीएलओ फातिमा बनो, जिनके पास 547 मतदाता थे, दोनों ने SIR का पूरा कार्य निर्धारित समय से पहले पूरा कर प्रशासन की उम्मीदों पर खरा उतरा। उनके इस उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए एसडीएम डॉ. आरती सिंह और तहसीलदार डॉ. आर.डी. साकेत ने पुष्पगुच्छ भेंटकर सम्मानित किया।

परिवार सहित सफारी ट्रिप का उपहार
प्रोत्साहन स्वरूप दोनों बीएलओ को उनके पूरे परिवार के साथ “महाराजा मार्तण्ड सिंह जू देव व्हाइट टाइगर सफारी, मुकुंदपुर” की विशेष ट्रिप प्रदान की गई। इस सफारी में उन्हें
दुर्लभ व्हाइट टाइगर, मगरमच्छ, विभिन्न प्रजातियों के कछुए, 13 प्रजाति की छिपकलियां व गिरगिट, 33 प्रकार के सर्प, दो बड़े बाड़ों में सैकड़ों किस्म की तितलियां तथा सैकड़ों प्रजातियों के विदेशी पक्षियों को नजदीक से देखने का मौका मिलेगा।

मैहर जिले का प्रदर्शन उत्कृष्ट
SIR कार्यों में मैहर जिला लगातार बेहतर प्रदर्शन कर रहा है। अमरपाटन क्षेत्र के इन दोनों बीएलओ का योगदान न सिर्फ़ प्रशासनिक दक्षता का प्रमाण है, बल्कि मतदाता सूची अद्यतन कार्य में जिले को राज्य में मजबूत स्थिति दिला रहा है।

मैहर कलेक्टर ने दी बीएलओ को सौगात
मैहर जिले की विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 65 मैहर के मतदान केन्द्र क्रमांक 31 के बीएलओ छोटेलाल शर्मा प्राथमिक शिक्षक ने अपने मतदान केन्द्र के 100 प्रतिशत मतदाताओं के गणना पत्रक ऑनलाइन डिजिटलाइज्ड करने का कार्य समय से पहले पूर्ण कर लिया है। बीएलओ की इस उपलब्धि पर कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी जिला मैहर रानी बाटड द्वारा बीएलओ का शाल श्रीफल से सम्मान किया गया।एवं मुफ्त परिवार सहित मां शारदा देवी शीघ्र दर्शन की सुविधा प्रदान की।

इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक अवधेश प्रताप सिंह, निर्वाचन रजिस्ट्रीकरण अधिकारी एवं एसडीएम दिव्या पटेल, सहायक निर्वाचन रजिस्ट्रीकरण अधिकारी एवं तहसीलदार जितेंद्र पटेल उपस्थित रहे।

सम्बंधित ख़बरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

लेटेस्ट