बैतूल/सचिन जैन/खबर डिजिटल/ भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय विजय भवन में शुक्रवार को संभाग संगठन प्रभारी, प्रदेश उपाध्यक्ष कांतदेव सिंह की उपस्थिति में मतदाता सूची विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान की कामकाजी जिला बैठक आयोजित की गई। जिसमें SIR के काम को पूरा करने में मतदाताओं की मदद करने का मंत्र दिया गया, नेताओं-कार्यकर्ताओं को साफ संदेश है कि किसी भी वैध मतदाता का नाम सूची से गायब नहीं होना चाहिए।
राष्ट्र की सुरक्षा का अभियान – कांतदेव सिंह
प्रदेश उपाध्यक्ष कांतदेव सिंह ने संबोधित करते हुए कहा कि एसआईआर प्रक्रिया राष्ट्र की सुरक्षा और लोकतंत्र में पारदर्शिता सुनिश्चित करने वाला अत्यंत महत्वपूर्ण अभियान है। पार्टी कार्यकर्ता पूर्ण निष्ठा के साथ समय की कद्र करते हुए इस अभियान को सफल बनाने में जुट जाए। वास्तविक मतदाताओं का नाम सूची में सुरक्षित रहे और किसी पात्र मतदाता को कोई परेशानी न हो, यह सुनिश्चित करना हम सभी की आज के समय में प्राथमिक जिम्मेदारी है। भाजपा कार्यकर्ताओं के लिए राष्ट्र की सुरक्षा प्रथम होती है। इसी जिम्मेदारी के साथ इस अभियान को 100 प्रतिशत सफल करना हमारी पहली प्राथमिकता में रहे।
केन्द्रीय राज्य मंत्री दुर्गादास उइके का संबोधन
बैठक को संबोधित करते हुए केन्द्रीय राज्य मंत्री दुर्गादास उइके ने कहा कि 2014 से मोदी जी के नेतृत्व में हम निरंतर प्रगति कर रहे हैं। किसी भी राजनैतिक संगठन का विस्तार उसकी मतदाताओं तक पहुंच उसके कार्यक्रमो की सफलता से तय होती है। भाजपा जनता के बीच उसकी विश्वसनीयता के लिए पहचानी जाती है। कार्यकर्ताओ की सक्रियता और सेवा भावना हर अभियान की सफलता के लिए जरूरी है। कार्यकर्ता अपनी मेहनत से यह प्रक्रिया को पूर्ण पारदर्शिता और संकल्प के साथ सफल बनाएं।
बीजेपी के आला नेता रहे मौजूद
बैठक में विधायक चंद्रशेखर देशमुख, डा.योगेश पंडाग्रे, गंगा उइके, जिला पंचायत उपाध्यक्ष हंसराज धुर्वे मंचासीन रहे। बैठक का संचालन जिला महामंत्री कृष्णा गायकी ने किया वहीं अंत में आभार जिला महामंत्री कमलेश सिंह ने व्यक्त किया। बैठक में जिला पदाधिकारी, मंडल प्रभारी, मंडल अध्यक्ष, मोर्चा जिलाध्यक्ष, जिला पंचायत , जनपद पंचायत, नगर पालिका, नगर परिषद अध्यक्ष , उपाध्यक्ष, एसआईआर के जिला टोली एवं मंडल संयोजक गण मौजूद रहे।


