P?c1=2&c2=41463588&cv=3.9
Saturday, April 18, 2026
No menu items!
spot_img
Homeमध्यप्रदेशकटनीकलेक्टर तिवारी की अध्यक्षता में सिटी बस सर्विसेस लिमिटेड की बैठक सम्पन्न

कलेक्टर तिवारी की अध्यक्षता में सिटी बस सर्विसेस लिमिटेड की बैठक सम्पन्न


कलेक्टर तिवारी की अध्यक्षता में सिटी बस सर्विसेस लिमिटेड की बैठक सम्पन्न

कई महत्वपूर्ण निर्णय सर्वसम्मति से पारित

कटनी – दीनदयाल कटनी सिटी बस सर्विसेस लिमिटेड की 19वीं बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स बैठक शुक्रवार को कलेक्टर एवं कंपनी अध्यक्ष आशीष तिवारी की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। बैठक में मैनेजिंग डायरेक्टर एवं नगर निगम आयुक्त तपस्या परिहार सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।
कटनी–निवार मार्ग पर दो सिटी बसें शुरू
बैठक में बताया गया कि क्लस्टर क्रमांक ‘ए’ के अंतर्गत कटनी से निवार मार्ग पर दो सिटी बसों का संचालन प्रारंभ किया गया है। बसें जगन्नाथ चौक, मिशन चौक, कटाये घाट, माधव नगर, अमीरगंज, मानसरोवर कॉलोनी, माधव नगर व मुड़वारा रेलवे स्टेशन होकर संचालित होंगी।
इन बसों को आयुक्त तपस्या परिहार द्वारा हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। इस दौरान एमआईसी सदस्यों एवं परिवहन विभाग के अधिकारी उपस्थित रहे।
इंटरसिटी इलेक्ट्रिक बसों के लिए अनुबंध
बैठक में बताया गया कि 4 इंटरसिटी इलेक्ट्रिक बसों के संचालन हेतु 18 सितंबर 2025 को अनुबंध किया गया है। बसों के लिए झिंझरी बस स्टैंड में स्थान आरक्षित करने तथा एक्स्टीरियर डिजाइन को अनुमोदित किया गया। योलो बस सर्विसेस, दिल्ली को निर्धारित समय-सीमा में कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए गए।
चार्जिंग अधोसंरचना का विकास
इलेक्ट्रिक बसों हेतु चार्जिंग अधोसंरचना के शीघ्र निर्माण के निर्देश दिए गए।
चार्जिंग डिपो के लिए 1 हेक्टेयर भूमि आवंटन हेतु नजूल निवर्तन नियम के अनुसार कार्यवाही करने का प्रस्ताव भी पारित किया गया।
अर्बन ट्रांसपोर्ट की योजनाएँ
कटनी शहर के लिए कम्प्रिहेंसिव मोबिलिटी प्लान, इंटर स्टेट बस टर्मिनल और पार्किंग पॉलिसी की डीपीआर केंद्र शासन के सीएफए मद से 100 प्रतिशत वित्तीय सहायता में तैयार की जाएंगी।
योजना एवं वास्तुकला विद्यालय (SPA) से नोमिनेशन आधार पर कार्य कराने को बोर्ड से मंजूरी मिली।
कंपनी संचालन से जुड़े निर्णय
कंपनी के कार्यों के लिए नियुक्त अधिकारी–कर्मचारियों का वेतन कंपनी की आय से देने का अधिकार एमडी/आयुक्त को प्रदान किया गया।
कंपनी के कार्यों का इंटरनल ऑडिट नगर निगम दर पर कराने की स्वीकृति दी गई।
10 इलेक्ट्रिक बसों की निविदा में संशोधन प्रस्ताव को मंजूरी दी गई तथा चार्जिंग अधोसंरचना में एआईसीटीएसएल, इंदौर मॉडल के अनुरूप संशोधन करने के निर्देश दिए गए।
अन्य निर्णय
नसीम ट्रांसपोर्ट द्वारा कटनी–निवार–बड़वारा मार्ग सूत्रीकरण के आवेदन पर संभागीय आयुक्त जबलपुर को प्रस्ताव भेजने के निर्देश दिए गए।
कटाये घाट मोड़ पर संचालित सिग्नल को नए ब्लैक स्पॉट बिलहरी मोड़ पर स्थानांतरित करने का प्रस्ताव सर्वसम्मति से पारित किया गया।
बैठक में क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी, मुख्य कार्यपालन अधिकारी, संचालन अधिकारी, वित्त प्रबंधक सहित योलो बस सर्विसेस और नसीम ट्रांसपोर्ट के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

सम्बंधित ख़बरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

लेटेस्ट