P?c1=2&c2=41463588&cv=3.9
Friday, April 17, 2026
No menu items!
spot_img
Homeमध्यप्रदेशDamoh News: पुलिस महकमे की अनोखी पहल.. चालकों को वितरित किए निशुल्क...

Damoh News: पुलिस महकमे की अनोखी पहल.. चालकों को वितरित किए निशुल्क हेलमेट

पुलिस अधीक्षक ने दी समझाइश

दमोह/वैभव नायक/खबर डिजिटल/ सामान्यतः पुलिस अधिकारियो की मौजूदगी में चालानी कार्रवाई को देखकर आमजन सकते में आ जाते है, लेकिन दमोह में की जा रही पुलिस की अनोखी कार्रवाई आमजन को हैरानी के साथ चेहरे पर मुस्कान भी लेकर आई। जिसके चलते लोगों में पुलिस के प्रति सम्मान की भावना दोगुनी हो चुकी है, क्योंकि उनका चालान काटने की बजाय पुलिस हेलमेट का वितरण कर रही है।

लोगों को मिले मुफ्त में हेलमेट
दरअसल पुलिस द्वारा नियमित की जाने वाली वाहनों की जांच कार्यवाही नगर के कीर्ति स्तंभ चौराहे कर की गई। इस कार्रवाई के दौरान पुलिस अधीक्षक श्रुतकीर्ति सोमवंशी भी मौके पर पहुंचे और बगैर हेलमेट के जा रहे वाहन चालको को रोकने की कार्रवाई शुरू कर दी। पुलिस अधीक्षक और अमले को देखकर दो पहिया वाहन चालक पहले तो डर गए, लेकिन उसके बाद जब पुलिस अधीक्षक ने उन्हें उनकी सुरक्षा के लिए हेलमेट पहनने की समझाइस देकर जब उनके सिर पर खुद ही हेलमेट पहनाया तो उनके चेहरे पर डर की जगह खुशी दिखाई दी।

पुलिस अधीक्षक की अनोखी पहल
शासन के निर्देशों के बाद पुलिस वगैर हेलमेट पहने दोपहिया वाहन चालकों पर लगातार कार्रवाई तो कर रही है, लेकिन अब उन्हें जुर्माने और चालानी कार्रवाई का डर दिखाने के स्थान पर उन्हें निशुल्क हेलमेट देकर नियमों का पालन करने हिदायत दी जा रही है, ताकि आने वाले वक्त में चालानी कार्रवाई से मुक्ति मिल सके।

सम्बंधित ख़बरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

लेटेस्ट