Tuesday, November 3, 2026
Homeमध्यप्रदेशRailway News: कोहरे के कारण ये ट्रेनें की निरस्त… यात्रियों की बढ़ेगी...

Railway News: कोहरे के कारण ये ट्रेनें की निरस्त… यात्रियों की बढ़ेगी परेशानी

तीन महीने तक निरस्त रहेगी 4 ट्रेनें

भोपाल/सुनील बंशीवाल/खबर डिजिटल/ पश्चिम मध्य रेलवे, कोटा मंडल ने आदेश जारी किए हैं। प्रेस विज्ञप्ति सं. 574/2025-26, दिनांक : 25.11.2025 के अनुसार कोहरे के कारण कोटा मंडल से चलने वाली 4 पैसेंजर गाड़ियां निरस्त कर दिया है। जिसमें बताया गया है कि ये आदेश आगामी 1 दिसंबर से अगले तीन महीने तक लागू रहेगा।

ठंड में कोहरे ने रोका सफर का रास्ता
घने कोहरे के चलते सुरक्षित संचालन की दृष्टि से कोटा मंडल से होकर गुजरने वाली निम्नलिखित यात्री गाड़ियाँ 1 दिसम्बर 2025 से 28 फरवरी 2026 तक निरस्त रहेंगी

1.गाड़ी संख्या 51907 इदगाह – भरतपुर पैसेंजर
2.गाड़ी संख्या 51908 भरतपुर – इदगाह पैसेंजर
3.गाड़ी संख्या 51909 इदगाह – भरतपुर पैसेंजर
4.गाड़ी संख्या 51910 भरतपुर – इदगाह पैसेंजर

वेबसाइट पर देख सकते हैं जानकारी
यात्रियों से अपील है कि यात्रा से पूर्व गाड़ियों की स्थिति, समय एवं ठहराव की विस्तृत जानकारी के लिए भारतीय रेल की आधिकारिक वेबसाइट www.enquiry.indianrail.gov.in अथवा एनटीईएस मोबाइल ऐप का उपयोग करें।

सम्बंधित ख़बरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

लेटेस्ट