हरदा/नौशाद खान/खबर डिजिटल/ हरदा रेलवे स्टेशन को करोड़ों की लागत से मॉडल स्टेशन बनाया जा रहा है, जिससे यात्रियों को कई सुविधाएं मिलेगी और परेशानी से बच पाएंगे। जिससे सफर करने वाले यात्रियों को परेशानी से निजात मिलेगी। इसमें सुविधायुक्त रेस्ट रूम के साथ स्वच्छ पेयजल समेत अन्य सुविधाएं शामिल है।
एक नंबर प्लेटफार्म की बढ़ेगी लंबाई
प्रदेश का शायद पहला जिला हरदा होगा, जिसमें प्लेटफॉर्म नंबर एक पर अधिकांश यात्री ट्रेन की बजाए मॉल गाड़ी खड़ी होती है, और जो कई घंटे तक खड़ी रहती है। अब प्लेटफॉर्म एक की लंबाई बढ़ रही है, जिसके बाद बड़ी यात्री ट्रेन रुकना शुरू हो जाएगी, अभी तक दो नंबर प्लेटफॉर्म पर गाड़ियां रुका करा करती है, जिससे यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है।
560 मीटर का बनाएंगे ओवररन
माल गाड़ियों को लोडिंग और अनलोडिंग के लिए गुड्स प्लेटफॉर्म बनाया गया, जिसका रैक पॉइंट का काम भी शुरू हो चुका है और करीब 560 मीटर लंबाई का ओवर रन बनाया जा रहा है, जिसका कार्य तेज गति से चल रहा है, जिसमें नई रेल लाइन बिछाई जा रही है जो सीधे रैक पॉइंट से जाकर मिलेगी। जिसमें खास बात यह रहेगी कि अपलाइन से सीधे गाड़ी डाउन लाइन पर जा सकेगी, अभी तक रैक पॉइंट पर दो भागों में बोगी लगती थी और साल्टिंग करते समय कई यात्री गाड़ियों का समय प्रभावित होता था, लेकिन अब ऐसा नहीं होगा।
इलेक्ट्रॉनिक इंटर लॉकिंग होगी
स्टेशन मास्टर कार्यालय नए रुम में शिफ्ट होगा और अभी तक लगा पेनल सिस्टम को बदल कर इलेक्ट्रॉनिक इंटर लॉकिंग की व्यवस्था होगी, जिससे रेल यातायात का संचालन सुरक्षित हो जाएगा। यात्रियों के लिए प्लेटफॉर्म नंबर दो पर लिफ्ट भी लगाई जा रही है, जिससे यात्रियों को काफी आसानी हो जाएगी। साथ ही प्लेटफॉर्म नंबर एक और दो को जोड़ने के लिए ब्रिज बनाया गया है। जिसे बड़ा कर फाइल वार्ड की ओर उतारा जाएगा, जिसके बाद गुड्स प्लेटफार्म को भी सीधे एफओबी से जोड़ा जा रहा है। साथ ही यात्रियों की सुविधा में इजाफा करते हुए वेटिंग हाल,टिकट विंडो,पार्किंग ,जैसी कई सुविधाएं बढ़ाई जा रही है।


