P?c1=2&c2=41463588&cv=3.9
Friday, April 17, 2026
No menu items!
spot_img
Homeमध्यप्रदेशखेरमाई मंदिर में सामुदायिक भवन का भूमि पूजन… ग्रामीणों ने विकास की...

खेरमाई मंदिर में सामुदायिक भवन का भूमि पूजन… ग्रामीणों ने विकास की दिशा में बताया बड़ा कदम

सामाजिक विकास का सुंदर संगम

घंसौर(सिवनी)/ मनोज नामदेव/खबर डिजिटल/ घंसौर क्षेत्र में धार्मिक आस्था और सामाजिक विकास का सुंदर संगम देखने को मिला। खेरमाई मंदिर परिसर में प्रस्तावित सामुदायिक भवन के निर्माण के लिए विधि-विधान से भूमि पूजन कार्यक्रम आयोजित किया गया।

विधि-विधान से सम्पन्न हुआ भूमि पूजन
खेरमाई मंदिर प्रांगण में आयोजित भूमि पूजन में घंसौर ग्राम पंचायत के सरपंच, उपसरपंच, पंचगण, तथा खेरमाई समिति के युवा अध्यक्ष राजा यादव सहित समिति के अन्य सदस्य बड़ी संख्या में मौजूद रहे। पूजा-पाठ के साथ भवन निर्माण की औपचारिक शुरुआत की गई।

ग्रामीणों को मिलेंगी बेहतर सुविधाएं
सामुदायिक भवन बनने से स्थानीय ग्रामीणों को सामाजिक कार्यक्रमों, सांस्कृतिक आयोजनों, बैठकों और सार्वजनिक गतिविधियों के लिए एक सुव्यवस्थित स्थल उपलब्ध होगा।ग्रामवासियों ने इसे क्षेत्र के विकास का महत्वपूर्ण कदम माना है।

“यह भवन ग्रामीणों के लिए बड़ा लाभ साबित होगा”—राजा यादव

कार्यक्रम में खेरमाई समिति के अध्यक्ष राजा यादव ने कहा कि “यह भवन ग्रामीणों के लिए एक बड़ा लाभ साबित होगा। यहां कार्यक्रमों के लिए बेहतर सुविधाएँ उपलब्ध होंगी।” उन्होंने बताया कि भवन तैयार होने के बाद मंदिर परिसर की उपयोगिता और बढ़ेगी, जिससे सामाजिक जीवन और मजबूत होगा।

धार्मिक व सामाजिक जीवन को मिलेगा मजबूत आधार
खेरमाई मंदिर परिसर में बनने वाला यह सामुदायिक भवन न केवल धार्मिक स्थल की सुविधाओं को बढ़ाएगा, बल्कि पूरे ग्राम के सामाजिक ताने-बाने को भी मजबूती प्रदान करेगा।

सम्बंधित ख़बरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

लेटेस्ट