बैतूल/सचिन जैन/खबर डिजिटल/ बैतूल रविवार की देर रात गंज थाना क्षेत्र के इंदिरा कॉलोनी में पुलिस ने अवैध नशा तस्करी के खिलाफ एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया, प्रशिक्षु डीएसपी सेफा हाशमी के नेतृत्व में टीम ने दबिश देकर 58 वर्षीय महिला गांजा तस्कर को रंगे हाथों पकड़ा, जिससे इलाके में हलचल मच गई है।
एक घंटे तक चली कार्रवाई
कार्रवाई रात करीब 9:30 बजे शुरू हुई और लगभग एक घंटे तक चली। पुलिस को सूचना मिली थी कि इंदिरा कॉलोनी में एक महिला लंबे समय से गांजा बेचने और सप्लाई का काम कर रही है। सूचना पर तुरंत टीम गठित की गई और योजनाबद्ध तरीके से घर को घेरते हुए दबिश डाली गई।
3 किलो गांजा बरामद
मौके से महिला गुन्ता पति कोकी धुर्वे (उम्र 58 वर्ष) को अवैध मादक पदार्थों के साथ हिरासत में लिया गया। पुलिस ने घर से गांजा बरामद किया है जो कि लगभग 3 किलो बताया जा रहा है अन्य संदिग्ध सामग्री जब्त की है। बरामद मादक पदार्थ को सील कर लिया है पुलिस के मुताबिक, आरोपी महिला के खिलाफ पहले भी कई मामले दर्ज है।


