P?c1=2&c2=41463588&cv=3.9
Saturday, April 18, 2026
No menu items!
spot_img
Homeमध्यप्रदेशMaihar News : मैहर पुलिस की बड़ी कार्रवाई 3.9 किलो गांजा… हथियार...

Maihar News : मैहर पुलिस की बड़ी कार्रवाई 3.9 किलो गांजा… हथियार और 2 लाख से अधिक नगदी जब्त

लिस्टेड बदमाश गिरफ्तार

मैहर/अनुराग सिंह/खबर डिजिटल/ आईजी रीवा जोन गौरव राजपूत के निर्देश पर नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान ऑपरेशन प्रहार 2.0 के तहत मैहर पुलिस को एक बड़ी सफलता मिली है। थाना कोतवाली की टीम ने चंडीगंज कटरा मोहल्ला में दबिश देकर एक लिस्टेड बदमाश को भारी मात्रा में मादक पदार्थ के साथ गिरफ्तार किया है। जिसके पुलिस पूछताछ में जुटी है।

गांजा, रुपये, रिवॉल्वर, कारतूस बरामद
पुलिस अधीक्षक मैहर अवधेश प्रताप सिंह के मार्गदर्शन एवं नगर पुलिस अधीक्षक महेंद्र सिंह चौहान तथा थाना प्रभारी निरीक्षक अनिमेष द्विवेदी के नेतृत्व में की गई इस कार्रवाई में आरोपी सुनील उर्फ पटवारी चौधरी (41 वर्ष) के कब्जे से 3 किलो 906 ग्राम गांजा, गांजा बिक्री से अर्जित 2 लाख 3 हजार 710 रुपये, एक .32 बोर की देशी रिवाल्वर और एक जिंदा कारतूस बरामद किए गए हैं।

मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई
पुलिस के अनुसार, मुखबिर की सूचना पर की गई रेड के दौरान आरोपी मौके से नहीं भाग पाया और गांजा सहित धर दबोचा गया। आरोपी के खिलाफ NDPS एक्ट एवं आर्म्स एक्ट की विभिन्न धाराओं में प्रकरण दर्ज कर उसे न्यायालय पेश किया जा रहा है। जांच में सामने आया है कि पकड़े गए आरोपी को गांजा सप्लाई शिवम प्यासी, निवासी हिनौता कला, द्वारा किया जाता था। पुलिस ने उसके विरुद्ध भी मुकदमा दर्ज कर आगे की विवेचना शुरू कर दी है। 28 अपराध दर्ज, कोतवाली का लिस्टेड बदमाश गिरफ्तार आरोपी सुनील उर्फ पटवारी चौधरी पर पूर्व से ही थाना कोतवाली में 28 आपराधिक प्रकरण दर्ज हैं, और वह लिस्टेड गुण्डे की श्रेणी में आता है।

कार्रवाई में सराहनीय भूमिका
निरीक्षक अनिमेष द्विवेदी, SI संतोष उलाड़ी, आर. कुलदीप पटेल, राजेंद्र सिंह, शिवम तिवारी, सोमेश परिहार, गुड्डू यादव, जय बागरी एवं सुशील द्विवेदी की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

सम्बंधित ख़बरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

लेटेस्ट