P?c1=2&c2=41463588&cv=3.9
Saturday, April 18, 2026
No menu items!
spot_img
Homeमध्यप्रदेशSagar News : लाजपतपुरा वार्ड के पार्षद अब्दुल नईम खान की संदिग्ध...

Sagar News : लाजपतपुरा वार्ड के पार्षद अब्दुल नईम खान की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार

पुलिस मामले की जांच में जुटी

सागर/हर्षित पांडेय/खबर डिजिटल/ शहर के लाजपतपुरा वार्ड के पार्षद अब्दुल नईम खान की गुरुवार सुबह संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। जानकारी के अनुसार, सुबह करीब 5 बजे परिजन उन्हें अचेत अवस्था में बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज (BMC) लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

25 साल की युवती से किया था निकाह
67 वर्षीय नईम खान कुछ समय पहले 25 वर्षीय युवती से निकाह करने को लेकर काफी सुर्खियों में रहे थे। अनुशासनहीनता के आरोप में बीजेपी ने उन्हें 6 साल के लिए पार्टी से निष्कासित भी किया था। उनकी अचानक हुई मौत से राजनीतिक गलियारों में भी चर्चाएं तेज हो गई हैं।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट से चलेगा पता
फिलहाल पार्षद के शव को पोस्टमार्टम के लिए BMC भेजा गया है। मौत का वास्तविक कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

सम्बंधित ख़बरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

लेटेस्ट