P?c1=2&c2=41463588&cv=3.9
Friday, April 17, 2026
No menu items!
spot_img
Homeमध्यप्रदेशSeoni News : स्कूल में छात्र-छात्राओं का हंगामा, प्रभारी प्राचार्य ने अल्लाह...

Seoni News : स्कूल में छात्र-छात्राओं का हंगामा, प्रभारी प्राचार्य ने अल्लाह हू अकबर के लगवाए नारे

गीता पाठ वाचन का मामला

सिवनी/विशाल भारद्वाज/खबर डिजिटल/ सिवनी जिले में उसे समय तनावपूर्ण स्थिति पैदा हो गई जब शासकीय हाई स्कूल में छात्र-छात्राओं सहित अभिभावकों ने हंगामा कर दिया। छात्र-छात्राओं ने आरोप लगाया कि 1 दिसंबर को स्कूल की प्रभारी प्राचार्य ने गीता पाठ वचन के बाद छात्र-छात्राओं से अल्लाह हुआ अकबर के नारे लगवाए। जिसके बाद छात्र-छात्राओं और अभिभावकों के साथ-साथ अन्य हिंदूवादी संगठन भी स्कूल पहुंचकर प्रभारी प्राचार्य के निलंबन और FIR पर अड़े रहे।

जांच के बाद होगी कार्रवाई
शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय अरी तहसील बरघाट के स्कूल की प्रभारी प्राचार्य श्रीमती प्रतीक्षा मानगढ़े को निलंबित किए जाने की मांग विश्व हिंदू परिषद में की है। इस संबंध का ज्ञापन अरी थाना में सौंपा गया। जहां थाने में पदस्थ एएसआई शैलेंद्र तिवारी ने ज्ञापन को लिया। इस पर जांच के बाद कार्रवाई का आश्वासन मिला है।

गीता जयंती का मामला
जानकारी के अनुसार एक दिसंबर सोमवार को गीता जयंती के उपलक्ष्य में विद्यालय परिसर में चल रहे कार्यक्रम में प्रभारी प्राचार्य श्रीमती प्रतीक्षा मानगढ़े द्वारा हिंदू बच्चों पर दबाव डालकर कथित रूप से 16 बार अल्लाह हूं, अकबर के नारे लगवाए गए। जिसके कारण संपूर्ण हिंदू समाज की धार्मिक भावनाएं आहत हुई एवं प्राचार्य द्वारा लगातार सोशल मीडिया में हिंदू विरोधी पोस्ट डालती रहती हैं। विश्व हिंदू परिषद प्रांत धर्म प्रसार प्रमुख ने अरी थाना में लिखित शिकायत देते हुए शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय अरी की प्राचार्य श्रीमती प्रतीक्षा मानगढ़े के खिलाफ उचित कानूनी कार्यवाही कर एफआईआर दर्ज करने की मांग की है वही उन्होंने लिखित शिकायत में लिखा की कार्रवाई नहीं किए जाने पर विश्व हिंदू परिषद उग्र आंदोलन करने के लिए बाध्य होगा।

सम्बंधित ख़बरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

लेटेस्ट