P?c1=2&c2=41463588&cv=3.9
Friday, April 17, 2026
No menu items!
spot_img
Homeमध्यप्रदेशSeoni News : क्षेत्र में बढ़ते अपराध पर लगाम लगाने पुलिस से...

Seoni News : क्षेत्र में बढ़ते अपराध पर लगाम लगाने पुलिस से लगाई गुहार

स्थानीय लोगों ने थाना प्रभारी को सौंपा ज्ञापन

सिवनी/विशाला भारद्वाज/खबर डिजिटल/ सिवनी-जिले के कान्हीवाड़ा थाना क्षेत्र में अवैध रेत उत्खनन और परिवहन, जुआ-सट्टा और अवैध शराब बिक्री पर तत्काल कार्रवाई की मांग को लेकर स्थानीय नागरिकों ने थाना प्रभारी संतोष पन्द्रे को ज्ञापन सौंपा। जिसमें अपराधों पर लगाम लगाने की गुहार लगाई है।

लोगों ने दी जानकारी
लोगों का कहना था कि क्षेत्र में अपराध बढ़ता जा रहा है। अवैध रेत उत्खनन कर परिवहन धड़ल्ले से किया जा रहा है। अवैध रेत से भरे ट्रैक्टर बेखौफ होकर और तेज रफ्तार से क्षेत्र में दौड़ते दिखाई दे रहे हैं। इस मनमानी के कारण सडक़ों पर दुर्घटना का गंभीर खतरा बना हुआ है। मुख्यालय और ग्रामीण क्षेत्रों में अवैध गतिविधियों का दूसरा प्रमुख केंद्र अवैध शराब बिक्री है।

नागरिकों ने की शिकायत
नागरिकों ने शिकायत की है कि क्षेत्र में अवैध रूप से शराब बेची जा रही है। कई ढाबों में भी शराब परोसी जा रही है। इसके अलावा क्षेत्र में यातायात व्यवस्था भी बिगड़ी हुई है। स्कूल के समय मुख्य मार्गों पर जाम की स्थिति बन जाती है। जिससे आवागमन प्रभावित होता है। इसके साथ ही स्कूली छात्र-छात्राओं की सुरक्षा को देखते हुए आवागमन मार्ग पर सक्रिय असामाजिक तत्वों और मनचलों पर पुलिस की सख्त निगरानी रखने एवं क्षेत्र में जुआ-सट्टा पर लगाम लगाने एवं आदतन अपराधियों को चिन्हित करने और उनकी गतिविधियों पर सतत निगरानी रखने की मांग की गई।

अवैध कॉलोनी हो रही विकसित
स्थानीय लोगों का कहना था कि अवैध तरीके से क्षेत्र में कॉलोनी विकसित की जा रही है। ऐसे में लोग उनकी चंगुल में फंस रहे हैं। अवैध कॉलोनाइजरों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जानी चाहिए।

सम्बंधित ख़बरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

लेटेस्ट