P?c1=2&c2=41463588&cv=3.9
Saturday, April 18, 2026
No menu items!
spot_img
Homeमध्यप्रदेशUjjain News : शहर की बिगड़ी यातायात व्यवस्था… यातायात पुलिस शुरू करेगी...

Ujjain News : शहर की बिगड़ी यातायात व्यवस्था… यातायात पुलिस शुरू करेगी अभियान

अधिकारियों ने किया मौका मुआयना

उज्जैन/कमलेश जाटवा/खबर डिजिटल/ शहर की बिगड़ी हुई यातायात व्यवस्था को सुधारने के लिए यातायात पुलिस द्वारा अभियान चलाया जाएगा। आज पुलिस अधिकारियों ने शहर का भ्रमण कर मैदानी हालत का जायजा लिया, ताकि बिगड़ी व्यवस्था को सुधारा जाए, और लोगों को परेशानी से निजात दिलाई जा सके।

महाकाल लोक के बाद बढ़ी श्रद्धालुओं को संख्या
महाकाल लोक बनने के बाद उज्जैन आने वाले श्रद्धालुओं की भीड़ के कारण शहर की यातायात व्यवस्था बिगड़ रही है। वहीं कई जगहों पर वाहन चालकों द्वारा यातायात नियमों का उल्लंघन करने की वजह से आयें दिन ट्रैफिक जाम की स्थिति भी बन रही है। शहर की बिगड़ी हुई यातायात व्यवस्था को पटरी पर लाने के लिए यातायात पुलिस द्वारा जल्दी ही शहर में एक विशेष अभियान चला कर कार्यवाही शुरू की जाएगी ।

एएसपी आलोक शर्मा ने लिया जायजा
एएसपी आलोक शर्मा ने यातायात पुलिस को साथ लेकर फ्रीगंज ओवर ब्रिज एवं शहर के अलग-अलग इलाकों का भ्रमण कर स्थिति का जायजा लिया और पुलिस अधिकारियों को जरूरी दिशा-निर्देश दिये। एएसपी ने बताया कि आज सड़क पर उतर कर कुछ स्थानों कों चिन्हित किया गया है, जहां ट्रैफिक पुलिस के जवानों को तैनात किया जाएगा।

सम्बंधित ख़बरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

लेटेस्ट