P?c1=2&c2=41463588&cv=3.9
Saturday, April 18, 2026
No menu items!
spot_img
Homeमध्यप्रदेशJabalpur News : रंग के फर्क ने नववाहित जोड़े को किया ट्रोल…...

Jabalpur News : रंग के फर्क ने नववाहित जोड़े को किया ट्रोल… कपल का शादी का वीडियो वायरल

जोड़े ने आगे आकर दिया जवाब

जबलपुर/सुनील बंशीवाल/खबर डिजिटल/ एक शादी मतवाली, सालों से प्यार का रिश्ता, ना इसमें रंग आड़े आया और ना ही जाति। दोनों ही नवयुगल अलग-अलग जातियों से ताल्लुक रखते हैं, इन्होंने प्यार के बाद शादी के रिश्ते में बंधने की कसम खाई थी, लेकिन जब यह पूरी हुई तो सोशल मीडिया के जमाने में इनके इतने बड़े कदम और विश्वास को मजाक में बदलना शुरु कर दिया, क्योंकि ट्रोलर्स ये नहीं सोचते कि किसी भी रिश्ते के पीछे की कहानी क्या होती है।

शादी की क्लीप हुई वायरल
मध्यप्रदेश के इस नवविवाहित जोड़े की शादी की वीडियो क्पिल इन दिनों सोशल मीडिया पर काफी वायरल है, लोग इसे अपने मनमुताबिक कमेंट्स के साथ शेयर कर रहे हैं, खास बात यह है कि दुल्हा और दुल्हन के रंग को लेकर ज्यादा ट्रोल किया जा रहा है, क्योकि पति का रंग जहां काफी ज्यादा गहरा है, वहीं पत्नी काफी सुंदर और गौरी है। जिसके चलते इनकी शादी के वीडियो पर तरह-तरह के कमेंट्स किए जा रहे हैं।

कपल ने दिया ट्रोलर्स को जवाब
कपल ने सामने आकर ट्रोलर्स को जवाब दिया है और कहा कि यह शादी किसी मजबूरी में या पैसों की वजह से नहीं हुई है, बल्कि यह लव कम अरेंज्ड मैरिज है। कपल ने बताया कि पिछले 11 सालों से हम एक-दूसरे से प्यार करते हैं। इस कपल की पहचान जबलपुर के रहने वाले ऋषभ राजपूत और सोनाली चौकसे के रूप में हुई है, जिनकी शादी 23 नवंबर को बेहद धूमधाम से हुई।

तरह-तरह के आए कमेंट्स
ऋषभ और सोनाली की शादी के फोटोज और वीडियोज पर जो कमेंट्स आए, उनमें इस लड़के को इतनी सुंदर लड़की मिली है, पक्के में इसकी सरकारी नौकरी रही होगी। इसके अलावा उन्होंने लड़की के लिए लिखा उसने पक्का पैसा देखकर ही यह शादी की होगी। किसी ने इस जोड़ी को रसगुल्ला और गुलाबजामुन की जोड़ी बताया, तो किसी ने लिखा पक्के में लड़का किसी मंत्री का बेटा होगा या फिर उसके पास 5 पेट्रोल पंप होंगे। किसी ने यह लिखा कि लड़की खुश नहीं होगी, उसकी कोई मजबूरी रही होगी जो उसने इसके साथ शादी की। किसी ने कहा कि फिर साबित हो गया, प्यार अंधा होता है।

परिवार हो रहा परेशान
ऋषभ और सोनाली की शादी के बाद आ रही प्रतिक्रियाओं से परिवार काफी परेशान है, क्योंकि दो परिवारों के बीच रिश्ते पर लोग मन मुताबिक राय थोप रहे हैं, जिसको लेकर ऋषभ ने खुलकर कहा कि मैं कोई सरकारी नौकरी में नहीं हूं और ना ही कोई बड़ा बिजनेसमैन हूं, यदि किसी को ऐसा लगता है तो वो भी यह सब बन जाए। वही सोनाली ने गोल्ड डिगर(लालची) बताने पर अपना गुस्साा जाहिर किया और किसी भी रिश्ते के लिए कुछ भी कहने वालों को सच्चाई की तह तक जाने की सलाह दी।

सम्बंधित ख़बरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

लेटेस्ट