घंसौर (सिवनी)/मनोज नामदेव/ख़बर डिजिटल/सिवनी जिले के धनोरा में मध्यप्रदेश वेयरहाउस काउंसलिंग एंड लॉजिस्टिक्स कॉरपोरेशन धनोरा के शाखा प्रबंधक मुकेश परमार ₹15000 की रिश्वत लेते जबलपुर की लोकायुक्त टीम ने गिरफ्तार किया। उन्होंने एक आवेदक से रूपयों की मांग की थी। जिसकी शिकायत पर कार्रवाई को अंजाम दिया गया।
15 हजार रूपये मांगी रिश्वत
शाखा प्रबंधक ने धान खरीदी केंद्र बनाए जाने के एवज में ₹15000 की रिश्वत लेते गिरफ्तार किया। धनोरा निवासी मुकेश जैन पहलवान से मांग की थी। इसके बाद कार्रवाई को अंजाम दिया गया।
लोकायुक्त पुलिस की कार्रवाई
15000रू की मांग करने के बाद शिकायत मिलने के बाद भ्रष्टाचार के खिलाफ जबलपुर लोकायुक्त पुलिस ने कार्रवाई की। लगातार सिवनी जिले में ऐसी कार्रवाई देखने को मिल रही है। अबकी बार इस बड़ी करवाईं के बाद आगे की प्रक्रिया पूरी की जा रही है।


