P?c1=2&c2=41463588&cv=3.9
Saturday, April 18, 2026
No menu items!
spot_img
Homeमध्यप्रदेशDehradun News : 47वीं ऑल इंडिया पब्लिक रिलेशंस कॉन्फ्रेंस… प्रोफेसर सुरभि दहिया...

Dehradun News : 47वीं ऑल इंडिया पब्लिक रिलेशंस कॉन्फ्रेंस… प्रोफेसर सुरभि दहिया सम्मानित

कई लोगों ने दी शुभकामनाएं

देहरादून/खबर डिजिटल/ देवभूमि देहरादून में पीआरएसआई द्वारा आयोजित 47वीं ऑल इंडिया पब्लिक रिलेशंस कॉन्फ्रेंस 2025 का भव्य शुभारंभ किया गया। राष्ट्रीय स्तर के इस आयोजन में मास कम्युनिकेशन एंड पीआर के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए IIMC की प्रोफेसर सुरभि दहिया को श्री पुष्पेंद्र पाल सिंह मास कम्युनिकेशन एंड पीआर टीचर ऑफ द ईयर अवार्ड 2025 से सम्मानित किया गया।

सीएम पुष्कर सिंह धामी रहे मौजूद
कॉन्फ्रेंस के उद्घाटन सत्र को उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, राज्य सरकार के मंत्री गणेश जोशी, राज्यसभा सांसद नरेश बंसल तथा ऋषिकेश के अध्यक्ष स्वामी चिदानंद सरस्वती जी महाराज ने संबोधित किया। सम्मेलन में देशभर से जनसंपर्क विशेषज्ञ, शिक्षाविद, मीडिया प्रोफेशनल और विद्यार्थी बड़ी संख्या में शामिल हुए।

नई चुनौतियों और विस्तार से चर्चा
PRSI भोपाल चैप्टर के अध्यक्ष मनोज द्विवेदी ने कहा कि भोपाल चैप्टर जनसंपर्क के क्षेत्र में नवाचार, शोध और संवाद को आगे बढ़ाने के लिए लगातार सक्रिय है। सम्मेलन में विभिन्न तकनीकी सत्रों के माध्यम से डिजिटल मीडिया, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, कॉरपोरेट कम्युनिकेशन और पब्लिक रिलेशन की नई चुनौतियों एवं अवसरों पर विस्तार से चर्चा की गई।

PRSI भोपाल चैप्टर के पदाधिकारियों ने दी बधाई
इस अवसर पर PRSI भोपाल चैप्टर के अध्यक्ष मनोज द्विवेदी, सचिव पंकज मिश्रा, कोषाध्यक्ष केके शुक्ला ने प्रोफेसर सुरभि दहिया को भोपाल चैप्टर की तरफ से ढेर सारी बधाई शुभकामनाएं दी। साथ ही 21 अप्रैल, राष्ट्रीय जनसंपर्क दिवस के अवसर पर भोपाल आने का औपचारिक आमंत्रण दिया।

सम्बंधित ख़बरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

लेटेस्ट