कटनी/रीठी— खबर digital News मध्यप्रदेश जनअभियान परिषद द्वारा संचालित समाजकार्य पाठ्यक्रम (BSW/MSW) की संपर्क कक्षाओं का निरीक्षण जिला समन्वयक डॉ. तेजसिंह केसवाल द्वारा शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय, रीठी अध्ययन केंद्र में किया गया। यह कक्षाएं प्रत्येक रविवार को आयोजित की जाती हैं।प्रथम सत्र में सामूहिक परिचर्चा, प्रेरणादायी कहानी, क्षेत्रीय भ्रमण एवं असाइनमेंट निर्माण पर चर्चा की गई। साथ ही विद्यार्थियों का सेक्टर चयन एवं प्रोफाइल अपडेट कराया गया। इसके उपरांत सभी परामर्शदाताओं द्वारा पाठ्यक्रमानुसार विधिवत कक्षाओं का संचालन किया गया।निरीक्षण के दौरान जिला समन्वयक ने छात्र-छात्राओं से कक्षा संचालन तथा सेक्टर स्तर पर प्रयोगशाला ग्राम में की जा रही गतिविधियों की जानकारी ली। इस अवसर पर जल संचय अभियान के अंतर्गत बोरी बंधान सहित विभिन्न गतिविधियों की कार्ययोजना तैयार कर सहभागिता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।उन्होंने बताया कि “जल संचय अभियान – जल सुरक्षा की ओर सार्थक पहल” के तहत जनअभियान परिषद द्वारा जिले में नदियों एवं नालों पर बोरी बंधान कर बहते जल को रोकने की महत्वपूर्ण पहल की जा रही है, जिससे जल संचय को बढ़ावा मिलेगा और भू-जल स्तर में सुधार होगा।अंत में विकासखंड समन्वयक श्री जगन सिंह मसराम एवं परामर्शदाता अरुण तिवारी, शरद यादव, रूपा बर्मन और साक्षी नामदेव के साथ समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में कक्षाओं में विद्यार्थियों की उपस्थिति बढ़ाने तथा प्रयोगशाला ग्राम में जल संचय अभियान व अन्य गतिविधियों को प्रभावी रूप से संपन्न कराने के निर्द
जनअभियान परिषद जिला समन्वयक ने संपर्क कक्षाओं का किया निरीक्षण, जल संचय अभियान की कार्ययोजना बनाने के निर्देश
सम्बंधित ख़बरें


