P?c1=2&c2=41463588&cv=3.9
Saturday, April 18, 2026
No menu items!
spot_img
Homeमध्यप्रदेशUjjain News : इंस्टाग्राम के जरिए निवेश का लालच देकर 11 लाख...

Ujjain News : इंस्टाग्राम के जरिए निवेश का लालच देकर 11 लाख की साइबर ठगी

हरियाणा पुलिस ने उज्जैन से तीन आरोपी पकड़े

उज्जैन/कमलेश जाटवा/खबर डिजिटल/ साइबर ठगी के एक बड़े मामले में हरियाणा पुलिस ने मध्य प्रदेश पुलिस के सहयोग से उज्जैन से तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई थाना सदर डबवाली, जिला सिरसा (हरियाणा) पुलिस द्वारा की गई। मामले की जानकारी देते हुए सब इंस्पेक्टर गोपीराम ने बताया कि यह प्रकरण पशु चिकित्सक विभाग में पदस्थ एक चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी से जुड़ा है, जो साइबर ठगी का शिकार हुआ।

पुलिस ने दी जानकारी
सब इंस्पेक्टर गोपीराम ने बताया कि पीड़ित से इंस्टाग्राम एवं अन्य ऑनलाइन माध्यमों के जरिए संपर्क किया गया। शुरुआत में निवेश और रेटिंग जैसे कामों के नाम पर मामूली रकम लगवाई गई, जिससे पीड़ित का भरोसा जीता गया। इसके बाद धीरे-धीरे अधिक निवेश का लालच देकर उससे लगातार पैसे डलवाए गए। इस तरह आरोपियों ने करीब 10.30 से 11 लाख रुपये की ठगी को अंजाम दिया।

पांच आरोपियों को किया गिरफ्तार
मामले में अब तक कुल पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। इनमें से दो आरोपियों को पहले ट्रांजिट रिमांड पर पकड़ा गया था, जबकि तीन आरोपियों को उज्जैन से मध्य प्रदेश पुलिस की मदद से गिरफ्तार किया गया है। सभी आरोपियों को अब हरियाणा ले जाया जा रहा है, जहां आगे की पूछताछ और कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

और भी आ सकते है कई नाम
प्राथमिक पूछताछ में सामने आया है कि यह मामला केवल ठगी तक सीमित नहीं है, बल्कि इसमें बैंक खातों की खरीद-फरोख्त भी शामिल है। आरोपी एक-दूसरे से खाते खरीदते और आगे बेचते हैं, जिनका उपयोग साइबर ठगी के लिए किया जाता है। इस पूरे गिरोह की चेन काफी लंबी बताई जा रही है और आगे और भी नाम सामने आने की संभावना है। फिलहाल इस मामले में किसी प्रकार की रिकवरी नहीं हो पाई है। पुलिस द्वारा गहन पूछताछ जारी है और जांच के दौरान और भी अहम खुलासे होने की उम्मीद है।

सम्बंधित ख़बरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

लेटेस्ट