कटनी खबर digital News — जिला कांग्रेस कार्यालय कटनी में आज कांग्रेस परिवार के वरिष्ठ एवं सम्मानित पार्षद स्वर्गीय ईश्वर बहरानी के निधन पर एक श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। इस दौरान कांग्रेसजनों ने दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की और उनके योगदान को याद करते हुए भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।सभा को संबोधित करते हुए जिला कांग्रेस कमेटी शहर अध्यक्ष अमित शुक्ला ने कहा कि स्वर्गीय ईश्वर बहरानी कांग्रेस विचारधारा के सच्चे सिपाही थे। उन्होंने जीवन भर संगठन और समाज की सेवा की। उनका निधन कांग्रेस परिवार के लिए अपूरणीय क्षति है।अमित शुक्ला ने आगे कहा कि बहरानी जी का सरल स्वभाव, संगठन के प्रति समर्पण और समाजसेवा के प्रति उनकी निष्ठा हमेशा सभी कार्यकर्ताओं के लिए प्रेरणास्रोत बनी रहेगी। कांग्रेस पार्टी उनके बताए मार्ग पर चलकर उनके विचारों को आगे बढ़ाने का कार्य करती रहेगी।इस श्रद्धांजलि सभा में जिला महिला कांग्रेस अध्यक्ष रजनी वर्मा, पूर्व पार्षद एवं ब्लॉक अध्यक्ष राजेश जाटव, आफताब अहमद (चोखे भाईजान), श्याम पाहुजा, राहुल होतवानी, पूर्व पार्षद विजय मंगल चौधरी, संजय गुप्ता, दिग्विजय सिंह, अजय कोल, आदिता वर्मा, कल्पना गुप्ता, अभय खरे, रमेश अहिरवार, श्याम यादव सहित जिला कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारी, वरिष्ठ कांग्रेसजन, कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में कांग्रेस परिवार के सदस्य उपस्थित रहे।अंत में सभी ने ईश्वर से प्रार्थना की कि दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें और शोकाकुल परिवार को यह दुःख सहन करने की शक्ति प्रदान करें।
कटनी में कांग्रेस के वरिष्ठ पार्षद स्व. ईश्वर बहरानी को श्रद्धांजलि, जिला कांग्रेस कार्यालय में आयोजित हुई श्रद्धांजलि सभा
सम्बंधित ख़बरें


