P?c1=2&c2=41463588&cv=3.9
Friday, April 17, 2026
No menu items!
spot_img
Homeमध्यप्रदेशChhindwara News : बिजली सब स्टेशन में आउटसोर्स कर्मचारी ने लगाई फांसी…...

Chhindwara News : बिजली सब स्टेशन में आउटसोर्स कर्मचारी ने लगाई फांसी… जांच में जुटी पुलिस

अविनाश सूर्यवंशी के रुप में हुई पहचान

छिंदवाड़ा/तौफीक मिस्कीनी/खबर डिजिटल/ जिले के कुंडीपुरा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत लालू पिपरिया में बुधवार दोपहर एक दर्दनाक घटना सामने आई। नवनिर्मित बिजली सब स्टेशन में कार्यरत एक आउटसोर्स कर्मचारी का शव फंदे पर लटका मिला, मृतक की पहचान अविनाश सूर्यवंशी (34 वर्ष) पिता नारायण सूर्यवंशी, निवासी जैथारी थाना देहात के रूप में हुई है।

पुलिस ने बनाया पंचनामा
प्राप्त जानकारी के अनुसार बुधवार करीब दोपहर एक बजे अविनाश सूर्यवंशी ने लालू पिपरिया बिजली सब स्टेशन परिसर में यार्ड के भीतर केपेसिटर के स्ट्रक्चर में लगे एंगल से अपने मफलर का उपयोग कर फांसी लगा ली। घटना की सूचना मिलते ही कुंडीपुरा थाना की पुलिस टीम मौके पर पहुंची और पंचनामा कार्रवाई कर शव को कब्जे में लिया।

आत्महत्या के कारणों की जांच जारी
धर्मटेकड़ी चौकी प्रभारी अविनाश पारधी ने बताया कि मामले में मर्ग क्रमांक 00/25 धारा 194 BNSS के तहत प्रकरण कायम कर जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस द्वारा आत्महत्या के कारणों की विस्तृत जांच की जा रही है।

आउटसोर्स कर्मचारी के रुप में दे रहा था सेवा
बताया गया है कि अविनाश सूर्यवंशी पिछले करीब चार वर्षों से बनगांव बिजली आपूर्ति केंद्र में आउटसोर्स कर्मचारी के रूप में सेवाएं दे रहा था। लगभग 20 दिन पहले ही उसकी तैनाती वनगांव विद्युत केंद्र अंतर्गत लालू पिपरिया सब स्टेशन के गांवों में की गई थी।

पुलिस कर रही मामले की जांच
घटना की खबर गांव में तेजी से फैल गई, जिसके बाद तरह-तरह की चर्चाएं सामने आने लगीं। फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए मामले की विवेचना कर रही है।

सम्बंधित ख़बरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

लेटेस्ट