P?c1=2&c2=41463588&cv=3.9
Friday, April 17, 2026
No menu items!
spot_img
Homeमध्यप्रदेशकटनीमहापौर सूरी की मौजूदगी में वीर सावरकर वार्ड में सड़क मरम्मत कार्य...

महापौर सूरी की मौजूदगी में वीर सावरकर वार्ड में सड़क मरम्मत कार्य का भूमिपूजन संपन्न14.38 लाख रुपये की लागत से सुदृढ़ होगी आवागमन व्यवस्था

कटनी, खबर digital News — नगर निगम कटनी द्वारा विकास कार्यों को गति देने एवं नागरिक सुविधाओं को सुदृढ़ करने के क्रम में वीर सावरकर वार्ड क्रमांक 12 में बुधवार को सड़क मरम्मत कार्य का विधिवत भूमिपूजन संपन्न हुआ। लंबे समय से जर्जर सड़क के कारण आवागमन में हो रही परेशानी को देखते हुए वार्डवासियों की मांग पर यह कार्य लगभग 14 लाख 38 हजार रुपये की लागत से प्रारंभ किया गया।भूमिपूजन कार्यक्रम महापौर श्रीमती प्रीति संजीव सूरी एवं क्षेत्रीय पार्षद श्री राजेश भास्कर की गरिमामयी उपस्थिति में, वार्ड की वरिष्ठ नागरिक श्रीमती सत्यवती तिवारी की मौजूदगी में हर्षोल्लासपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ।बुनियादी सुविधाओं के विस्तार हेतु निगम प्रशासन प्रतिबद्ध : महापौरइस अवसर पर महापौर श्रीमती सूरी ने कहा कि नगर निगम नागरिक सुविधाओं को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए प्रत्येक वार्ड में बुनियादी ढांचे के सुदृढ़ीकरण के लिए प्रतिबद्ध है। यह सड़क मरम्मत कार्य न केवल वार्डवासियों को सुरक्षित एवं सुगम आवागमन की सुविधा देगा, बल्कि समयबद्ध विकास कार्यों के प्रति नगर निगम की प्रतिबद्धता को भी दर्शाता है। उन्होंने निर्माण कार्य के दौरान नागरिकों से सहयोग की अपील करते हुए कहा कि नगर निगम का लक्ष्य प्रत्येक वार्ड को विकसित, व्यवस्थित एवं सुविधायुक्त बनाना है।कार्यक्रम में मेयर-इन-काउंसिल सदस्य श्री सुभाष साहू, डॉ. रमेश सोनी, श्री जयनारायण निषाद, पूर्व पार्षद श्रीमती पार्वती निषाद सहित अन्य जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति रही।वार्ड विकास हेतु निरंतर प्रयासरत : पार्षद राजेश भास्करक्षेत्रीय पार्षद श्री राजेश भास्कर ने कहा कि वीर सावरकर वार्ड में सड़क मरम्मत कार्य विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने आश्वासन दिया कि आने वाले समय में भी वार्ड में अन्य विकास परियोजनाओं को प्राथमिकता के साथ पूर्ण कराया जाएगा, जिससे वार्डवासियों को स्थायी एवं वास्तविक लाभ प्राप्त हो सके।संतोषी माता के दर्शन कर नगर विकास की कामनाभूमिपूजन उपरांत महापौर श्रीमती सूरी ने वार्ड स्थित संतोषी माता मंदिर में दर्शन कर नगरवासियों की सुख-समृद्धि, स्वास्थ्य एवं विकास की कामना की। उन्होंने कहा कि माता के आशीर्वाद से नगर के सभी विकास कार्य सफल होंगे और नागरिकों के जीवन में सकारात्मक परिवर्तन आएगा।इनकी रही उपस्थितिइस अवसर पर संतोष तिवारी, संजय पांडे, संजेश गुप्ता, आलोक द्विवेदी, जितेन्द्र वर्मा, दर्शन गुप्ता, मोंटी जायसवाल, नकुल निषाद, श्याम निषाद, रामदत्त तिवारी, मनोज तिवारी, राकेश साहू, दिनेश गुप्ता, कार्तिकेय धावडेकर, संतराम गुप्ता, राखी सोनी, अभिन्न अग्रवाल सहित बड़ी संख्या में वार्डवासी उपस्थित रहे।

सम्बंधित ख़बरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

लेटेस्ट