P?c1=2&c2=41463588&cv=3.9
Friday, April 17, 2026
No menu items!
spot_img
Homeमध्यप्रदेशSatna HIV Case: ब्लड बैंक के प्रभारी समेत दो कर्मचारी सस्पेंड, CMHO...

Satna HIV Case: ब्लड बैंक के प्रभारी समेत दो कर्मचारी सस्पेंड, CMHO से मांगा स्पष्टीकरण

Satna HIV Case: सतना में थैलेसीमिया से पीड़ित 6 बच्चे HIV पॉजिटिव मिले हैं। इनमें एक बच्ची के माता-पिता भी इस बीमारी से पीड़ित हैं। यह बीमारी बच्चों में कैसे आई, इसकी जांच नेशनल, स्टेट और लोकल की अलग-अलग तीन टीमें कर रही हैं। इस मामले में स्वास्थ्य विभाग ने गुरुवार रात कार्रवाई की है। ब्लड बैंक प्रभारी सहित तीन कर्मचारियों को सस्पेंड कर दिया गया है, जबकि तत्कालीन सिविल सर्जन से स्पष्टीकरण मांगा गया है।

लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग ने ब्लड बैंक प्रभारी डॉ. देवेंद्र पटेल (पैथोलॉजिस्ट), लैब टेक्नीशियन रामभाई त्रिपाठी व नंदलाल पांडेय को निलंबित कर दिया है। वहीं, पूर्व सिविल सर्जन डॉ. मनोज शुक्ला को शो-कॉज नोटिस जारी कर जवाब तलब किया गया है। यह कार्रवाई आयुष्मान भारत के सीईओ और एसबीटीसी संचालक डॉ. योगेश भरसट की अध्यक्षता वाली राज्य स्तरीय जांच समिति की प्रारंभिक रिपोर्ट के आधार पर की गई है।

इससे पहले बुधवार को जिला स्तरीय टीम ने अपनी रिपोर्ट सौंपी थी, जिसमें टीम ने माना था कि बच्चों तक HIV किसी न किसी डोनर के ब्लड से पहुंचा है। खास बात ये है कि गुरुवार को सस्पेंड होने वाले ब्लड बैंक प्रभारी देवेंद्र पटेल, जिला स्तरीय टीम जांच टीम के सदस्य थे.

सम्बंधित ख़बरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

लेटेस्ट