सिवनी/ मनोज नामदेव/ खबर डिजिटल/ मध्यप्रदेश के कई जिलों में शीतलहर और कोहरे का प्रकोप बढ़ने लगा है। सुबह-शाम ठंड और दिन में सर्द हवाओं के साथ हल्की धूप हो रही है। मौसम विभाग के अनुसार, कोहरे और शीतलहर का अलर्ट जारी किया गया है, जिससे तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही है।
कोहरे के कारण विजिबिलिटी कम हो रही है, जिससे सड़क और रेल यातायात प्रभावित हो रहे हैं। मौसम विभाग ने सलाह दी है कि लोग गर्म कपड़े पहनें, गर्म पेय पदार्थ का सेवन करें, और आवश्यक न हो तो घर से बाहर न निकलें।
Must Read:हमारे क्षेत्र राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ:- प्रारंभ, विकास एवं समाजोत्थान – Khabar Digital
वाहन चालकों को सावधानी से गाड़ी चलाने और कोहरे में धीमी गति से चलाने की सलाह दी गई है। ठंड से बचाव के लिए लोग अलाव का सहारा ले रहे हैं। इसके साथ-साथ किसानों पर भी चिंता बढ़ गई है फसल को लेकर किसानों का कहना है कि हमारी खड़ी फसल में यह शीत लहर नुकसानदायक हो सकती है।


