P?c1=2&c2=41463588&cv=3.9
Friday, April 17, 2026
No menu items!
spot_img
Homeमध्यप्रदेशHoney Trap Case Dewas: शाही ज़िंदगी का लालच बना हनी ट्रैप, युवक...

Honey Trap Case Dewas: शाही ज़िंदगी का लालच बना हनी ट्रैप, युवक से लाखों की ब्लैकमेलिंग

देवास में हनी ट्रैप का मामला, शाही ज़िंदगी का लालच देकर युवक से लाखों की ब्लैकमेलिंग

देवास/ पवन उपाध्याय/ खबर डिजिटल/ Honey Trap Case Dewas: देवास में एक बार फिर हनी ट्रैप का मामला सुर्खियों में है, जहाँ शाही ज़िंदगी के सपने ने एक युवक को ब्लैकमेलिंग के खतरनाक जाल में फँसा दिया। दोस्ती से शुरू हुई कहानी कब डर और धमकियों में बदल गई, युवक को इसका अंदाज़ा तब हुआ जब हालात बेकाबू हो गए। नहार दरवाजा थाना क्षेत्र के रहने वाले भावेश ठाकुर ने पुलिस को बताया कि परिधि नामदेव नाम की युवती ने पहले दोस्ती की, फिर भरोसा जीता।

Must Read:20-21 दिसंबर को अग्रवाल यूथ क्लब द्वारा ASPL-3 टेनिस बॉल क्रिकेट टूर्नामेंट – Khabar Digital

Honey Trap Case Dewas news
Honey Trap Case Dewas news

आरोप है कि पार्टी और शराब के दौरान उसके आपत्तिजनक फोटो और वीडियो बना लिए गए, जिसके बाद वही तस्वीरें ब्लैकमेलिंग का हथियार बन गईं। पीड़ित का कहना है कि आरोपी शाही ज़िंदगी जीने का दबाव बनाती रही। कभी लाखों रुपये की मांग, तो कभी जमीन में आधा हिस्सा देने की धमकी दी जाती रही। लगातार मानसिक प्रताड़ना से टूट चुके युवक ने आखिरकार पुलिस का दरवाज़ा खटखटाया।

Must Read: सेमरिया नगर परिषद अध्यक्ष उप चुनाव में भाजपा-कांग्रेस आमने-सामने, 29 को मतदान – Khabar Digital

शिकायत मिलते ही नहार दरवाजा थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस यह भी खंगाल रही है कि क्या आरोपी पहले भी इसी तरह लोगों को अपने जाल में फँसा चुकी है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि हर पहलू से जांच की जा रही है और सबूतों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

सम्बंधित ख़बरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

लेटेस्ट