P?c1=2&c2=41463588&cv=3.9
Friday, April 17, 2026
No menu items!
spot_img
Homeमध्यप्रदेशकटनी“जनसंतुष्टि पर आधारित थानों की रैंकिंग जारी”

“जनसंतुष्टि पर आधारित थानों की रैंकिंग जारी”


“जनसंतुष्टि पर आधारित थानों की रैंकिंग जारी”
कटनी – जनसेवा की गुणवत्ता में निरंतर सुधार एवं पुलिसिंग में पारदर्शिता सुनिश्चित करने की दिशा में पुलिस अधीक्षक कटनी अभिनय विश्वकर्मा (भा.पु.से.) की अभिनव पहल के अंतर्गत माह नवंबर 2025 हेतु जिले के समस्त थानों की जनसंतुष्टि आधारित रैंकिंग जारी की गई है।
यह रैंकिंग थानों में आने वाले आगंतुकों/फरियादियों द्वारा दी गई प्रतिक्रियाओं पर आधारित है, जो आगंतुक रजिस्टर में दर्ज टिप्पणियों एवं डिजिटल स्कैनर के माध्यम से प्राप्त ऑनलाइन फीडबैक के आधार पर संकलित की गई। फीडबैक की प्रमाणिकता सुनिश्चित करने हेतु वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा क्रॉस कॉलिंग भी की गई।
🔹 मूल्यांकन के प्रमुख बिंदु
▫️आगंतुकों से व्यवहार एवं संवाद का स्तर
▫️समस्याओं की गंभीरता से सुनवाई
▫️समयबद्ध एवं प्रभावी कार्रवाई
▫️थाना परिसर की साफ-सफाई एवं अनुशासन
▫️फीडबैक की सत्यता हेतु उच्चाधिकारियों द्वारा क्रॉस कॉलिंग
माह नवंबर 2025 के शीर्ष 3 रैंकिंग वाले थाने
1️⃣ थाना बडवारा – आगंतुक: 96 | फीडबैक: 61 | संतुष्टि: 92.5%
2️⃣ थाना विजयराघवगढ़ – आगंतुक: 98 | फीडबैक: 57 | संतुष्टि: 92.33%
3️⃣ थाना कुठला – आगंतुक: 131 | फीडबैक: 91 | संतुष्टि: 91.83%
निम्न रैंकिंग वाले थाने
अजाक थाना – आगंतुक: 03 | फीडबैक: 01 | संतुष्टि: 71.42%
थाना बरही – आगंतुक: 16 | फीडबैक: 07 | संतुष्टि: 71.42%
थाना बहोरीबंद – आगंतुक: 11 | फीडबैक: 04 | संतुष्टि: 80.35%
पुलिस अधीक्षक कटनी द्वारा शीर्ष प्रदर्शन करने वाले थानों के प्रभारी अधिकारियों को बधाई दी गई है तथा अन्य थानों को नागरिक संतुष्टि में सुधार हेतु निरंतर एवं प्रभावी प्रयास करने के स्पष्ट निर्देश प्रदान किए गए हैं।

सम्बंधित ख़बरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

लेटेस्ट