P?c1=2&c2=41463588&cv=3.9
Friday, April 17, 2026
No menu items!
spot_img
Homeमध्यप्रदेशSatna News : खून के दलालों के खिलाफ एसडीएम का स्टिंग जारी…...

Satna News : खून के दलालों के खिलाफ एसडीएम का स्टिंग जारी… 4 हजार में ब्लड दिलाने वाले दलाल को पकड़ा

कैमरे में स्टिंग की हर गतिविधि कैद

सतना/अंकित शर्मा/खबर डिजिटल/ एसडीएम सिटी राहुल सिलाडिया ने खून की दलाली के खिलाफ मुहिम छेड़ रखी है। शनिवार को एक और दलाल को स्टिंग ऑपरेशन कर पकड़ लिया गया। ये दलाल 4 हजार रुपए में एक यूनिट ब्लड अरेंज करवाने को राजी हुआ था। खबर डिजिटल की टीम ने भी इस स्टिंग में मदद की। अब पुलिस दलाल से यह पता कर रही है कि आखिर यह पूरा नेटवर्क ऑपरेट कैसे होता था।

5 बच्चे HIV पॉजिटिव
जिला अस्पताल में थैलीसीमिया पीड़ित 5 बच्चों को HIV पॉजिटिव रक्त चढ़ाए जाने का मामला सामने आने के बाद इस खुलासे ने यहां के हालात को उजागर किया है।एसडीएम सिलाडिया शनिवार सुबह करीब 11.14 बजे शहर के सर्किट हाउस पहुंचे। यहां खून की दलाली करने वालों को पकड़ने की बात कही। पुलिस और खबर डिजिटल के रिपोर्टर की मौजूदगी में प्लान तैयार किया।

डमी खरीदार को नोट देकर ब्लड खरीदने भेजा
एसडीएम ने कैमरे के सामने कुछ नोट गिने। इनके सीरियल नंबर कैमरे में कैद हुए। इसके बाद डमी खरीददार को नोट दिए। डमी खरीदार ने दलाल से फोन पर बात की और उसे बताया कि गांव से वह सर्किट हाउस चौक पहुंच गया है। यह पूरी बातचीत रिकॉर्ड की। इसके बाद दलाल बाइक से सर्किट हाउस आया। डमी खरीदार अपने एक साथी के साथ दलाल से मिला। रोड पर ही खड़े खड़े लगभग 30 मिनट तक बातचीत चलती रही और ब्लड देने के एवज में 4 हजार रुपए में सौदा तय हुआ। इसके बाद दलाल डमी खरीददार को सड़क के दूसरी तरफ जहां उसकी बाइक खड़ी थी वहां ले गया। और फिर डमी खरीदार से 4 हजार रुपए लेकर जेब में रखे। दलाल ने जैसे ही बाइक से जाने की तैयारी की। पहले से सादी वर्दी में मौजूद पुलिसकर्मी एवं एसडीएम के ड्राइवर ने दलाल को पकड़ लिया। इसके बाद उसके जेब की तलाशी ली गई, जिसमें से 500 की वही 8 नोट निकले जिनके सीरियल नंबर स्टिंग के पहले रिकॉर्ड किए गए थे।

खून की दलाली से जुड़े 5 और संदिग्ध किए गए थे चिन्हित
एसडीएम राहुल सिलाडिया ने बताया कि शुक्रवार को ही जिला अस्पताल में खून की दलाली से जुड़े 5 नए संदिग्ध चिन्हित किए गए थे। संदिग्धों पर प्रशासन की नजर है। इसी सिलसिले में वे शुक्रवार को भी जिला अस्पताल पहुंचे। एसडीएम ने ब्लड बैंक के साथ अस्पताल परिसर में घूमकर लोगों की गतिविधियों का जायजा लिया था। इसी दौरान एसडीएम को शिवम वर्मा नामक दलाल का पता चला था।

ऐसे रचा गया चक्रव्यूह
एसडीएम ने शुक्रवार की ही रात खून के दलाल शिवम वर्मा को पकड़ने का चक्रव्यू पुलिस के साथ बना लिया था। जगह भी सर्किट हाउस चुन ली गई थी। स्टिंग के।लिए स्थान परिवर्तन करना जरूरी था क्योंकि 18 दिसंबर को जिला अस्पताल परिसर में किए गए स्टिंग के बाद आसपास सक्रिय दलाल अलर्ट हो गए थे। शनिवार की सुबह 10.30 बजे एसडीएम एवं सादी वर्दी में पुलिस के अलावा डमी खरीदार सर्किट हाउस पहुंच गए। वहां से डमी खरीदार ने दलाल रवि से बात की और बताया कि वह गांव से पत्नी को लेकर सतना आ रहा है। उसे ब्लड की आवश्यकता है। शिवम ने सब बात तय कर उसे सतना पहुंचने पर फोन करने के लिए कहा। थोड़ी देर बाद डमी खरीदार ने फोन किया और दलाल को सर्किट हाउस चौक बुला लिया।

सम्बंधित ख़बरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

लेटेस्ट