उज्जैन/कमलेश जाटवा/खबर डिजिटल/ उज्जैन के इंजीनियरिंग कॉलेज ग्राउंड पर राम धुन के साथ डेढ़ लाख सामूहिक हनुमान चालीसा का पाठ का कार्यक्रम प्रशासन की नियमों का हवाला देकर उसे छोटा कर दिया गया। दो दिन पहले उज्जैन जिले के करीब 20 हजार लोगों को निमंत्रण दिया गया। लेकिन कार्यक्रम के ठीक एक दिन पहले आए प्रशासन के नियमों का हवाला देकर सीमित रूप में कार्यक्रम को किया गया।
प्रशासन ने दिए निर्देश
शनिवार को होने वाले डेढ़ लाख हनुमान चालीसा के पाठ में कम ही संख्या में लोग पहुंचे थे, सुबह करीब 9.30 कार्यक्रम की शुरुआत हुई जिसमें महंत रामेश्वर दास, विधायक अनिल जैन कालूहेड़ा, आयोजन समिति की दुर्गेश नंदनी शर्मा सहित सैकड़ों लोग इकट्ठा हुए थे। सभी ने एक साथ हनुमान चालीसा का पाठ किया। भीड़ कम जुटने के पीछे कारण बताया गया कि कार्यक्रम के 12 घंटे पहले ही प्रशासन ने बिना अनुमति कोई भी व्यक्ति, समूह, संस्था या अन्य किसी भी स्थान पर किसी भी प्रयोजन हेतु टेंट, पंडाल आदि का स्थायी या अस्थाई निर्माण पर रोक लगा दी। जिसके चलते आयोजको को अपना कार्यक्रम सीमित संख्या में पूरा करना पड़ा।
कार्यक्रम को किया सीमित
श्री राम बाल कृष्ण सोसाइटी की कोषाध्यक्ष दुर्गेश नंदनी शर्मा ने बताया कि जो आयोजन होने वाला वाला था पूरी तरह से सफल रहा, लेकिन प्रशासन के नियमों का पालन करते हुए हमने ज्यादा बड़ा रूप नहीं दिया, हनुमान चालीसा पाठ का पाठ डेढ़ लाख लोगों के द्वारा किया जाना था। लेकिन जिस तरह प्रशासन का आदेश था कि संस्था सामूहिक रूप से कोई भी कार्यक्रम नहीं करे। इसलिए आदेश का पालन करते हुए हमने यहां आने वाली जनता को सूचित किया, जिसके बाद इस धार्मिक कार्यक्रम को हमने खुद ने सीमित कर दिया।


