P?c1=2&c2=41463588&cv=3.9
Friday, April 17, 2026
No menu items!
spot_img
Homeमध्यप्रदेशUjjain News : भारतीय क्रिकेटर रजत पाटीदार ने किए भगवान श्री महाकालेश्वर...

Ujjain News : भारतीय क्रिकेटर रजत पाटीदार ने किए भगवान श्री महाकालेश्वर के दर्शन

मंदिर समिति ने किया स्वागत

उज्जैन/कमलेश जाटवा/खबर डिजिटल/ भारतीय क्रिकेट टीम के प्रतिभाशाली बल्लेबाज रजत पाटीदार ने आज उज्जैन स्थित विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर पहुंचकर भगवान श्री महाकालेश्वर जी के दर्शन किए। इस अवसर पर वे मंदिर में आयोजित भोग आरती में सम्मिलित हुए और विधिवत पूजन-अर्चन कर बाबा महाकाल का आशीर्वाद प्राप्त किया।

भगवान महाकाल की आराधना
मंदिर प्रांगण में दर्शन के दौरान रजत पाटीदार ने शांत भाव से भगवान महाकाल की आराधना की। श्री महाकालेश्वर मंदिर प्रबंध समिति की ओर से उप प्रशासक एस.एन. सोनी ने उनका स्वागत एवं सम्मान किया। समिति द्वारा उन्हें धार्मिक परंपरा के अनुसार सम्मानित कर बाबा महाकाल की स्मृति-प्रसाद भेंट की गई।

आध्यात्मिक अनुभूति की साझा
दर्शन उपरांत रजत पाटीदार ने आध्यात्मिक अनुभूति साझा करते हुए कहा कि बाबा महाकाल के दर्शन से उन्हें सकारात्मक ऊर्जा और मानसिक शांति प्राप्त हुई। मंदिर परिसर में उनकी उपस्थिति से श्रद्धालुओं में उत्साह का माहौल देखा गया। उल्लेखनीय है कि देश-विदेश से आने वाले खिलाड़ी, कलाकार एवं गणमान्यजन समय-समय पर श्री महाकालेश्वर मंदिर पहुंचकर भगवान महाकाल के दर्शन करते हैं।

सम्बंधित ख़बरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

लेटेस्ट