P?c1=2&c2=41463588&cv=3.9
Friday, April 17, 2026
No menu items!
spot_img
Homeमध्यप्रदेशकटनीसीएम हेल्पलाइन शिकायतों के संतुष्टिपूर्ण निराकरण में जिला पंचायत कटनी टॉप टेन...

सीएम हेल्पलाइन शिकायतों के संतुष्टिपूर्ण निराकरण में जिला पंचायत कटनी टॉप टेन में“ए” ग्रेड के साथ प्रदेश में सातवां स्थान


सीएम हेल्पलाइन शिकायतों के संतुष्टिपूर्ण निराकरण में जिला पंचायत कटनी टॉप टेन में
“ए” ग्रेड के साथ प्रदेश में सातवां स्थान
कटनी – सीएम हेल्पलाइन में प्राप्त शिकायतों के संतुष्टिपूर्ण निराकरण के मामले में जिला पंचायत कटनी ने उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल की है। राज्य स्तर पर नवंबर माह की जारी ग्रेडिंग में जिला पंचायत कटनी ने प्रथम समूह में “ए” ग्रेड प्राप्त करते हुए टॉप टेन में सातवां स्थान हासिल किया है।
जारी ग्रेडिंग के अनुसार जिला पंचायत कटनी में प्राप्त कुल 850 शिकायतों का संतुष्टिपूर्ण निराकरण करते हुए 88.23 वेटेज स्कोर अर्जित किया गया। इस सफलता के पीछे जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी सुश्री हरसिमरन प्रीत कौर की सतत निगरानी, निरंतर समीक्षा, अनुश्रवण एवं प्रभावी पर्यवेक्षण को प्रमुख कारण माना जा रहा है।
सीईओ सुश्री कौर द्वारा प्रतिदिन सीएम हेल्पलाइन पर प्राप्त शिकायतों की समीक्षा कर संबंधित अधिकारियों को समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निराकरण के निर्देश दिए जाते हैं। उन्होंने इस उपलब्धि के लिए अधिकारियों एवं कर्मचारियों की सराहना करते हुए भविष्य में भी इसी निष्ठा एवं परिश्रम के साथ आमजनों की शिकायतों के समाधान का आह्वान किया है।

सम्बंधित ख़बरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

लेटेस्ट