P?c1=2&c2=41463588&cv=3.9
Friday, April 17, 2026
No menu items!
spot_img
Homeमध्यप्रदेशDindori News : स्कूल की घंटी से पहले बुझ गया घर का...

Dindori News : स्कूल की घंटी से पहले बुझ गया घर का चिराग… निलंबित शिक्षक की दर्दनाक मौत

डिंडौरी में दर्दनाक सड़क हादसा

डिंडौरी/शैलेश नामदेव/खबर डिजिटल/ डिंडौरी जिले में सोमवार दोपहर एक दर्दनाक सड़क हादसे ने पूरे क्षेत्र को शोक में डुबो दिया। डिंडौरी-मंडला राज्यमार्ग पर रैपुरा गांव के पास दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर में पिता की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य लोग घायल हो गए। यह हादसा उस समय हुआ, जब मृतक अपने बच्चे के साथ स्कूल जा रहे थे।

बेटी को लेने निकले थे सुदेश सिंह टेकाम
प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतक की पहचान 56 वर्षीय सुदेश सिंह टेकाम के रूप में हुई है। वे इंदौर में आईटीआई में शिक्षक रह चुके थे और निलंबन के बाद पिछले करीब पाँच वर्षों से अपने परिवार के साथ मुड़की गांव में रह रहे थे। सोमवार दोपहर करीब साढ़े तीन बजे सुदेश सिंह टेकाम अपनी बाइक (क्रमांक MP 09 XE 1022) से अपने 9 वर्षीय बेटे रुद्र के साथ शासकीय कन्या शिक्षा परिसर में पढ़ने वाली बेटी को स्कूल से लेने निकले थे।

मौके पर ही तोड़ा दम
इसी दौरान सामने से आ रही दूसरी बाइक (क्रमांक MP 18 ZE 9689) से उनकी बाइक की जोरदार टक्कर हो गई। दूसरी बाइक पर इमलई गांव निवासी 33 वर्षीय मनीष कुमार सोनवानी अपनी मां रामकली बाई के साथ डिंडौरी की ओर आ रहे थे। टक्कर इतनी भीषण थी कि सुदेश सिंह टेकाम ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।हादसे में घायल हुए रुद्र के हाथ में फ्रैक्चर आया है, जिसे इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं मनीष कुमार सोनवानी की हालत गंभीर होने पर उन्हें बेहतर उपचार के लिए जबलपुर रेफर किया गया है, जबकि उनकी मां रामकली बाई का उपचार जिला अस्पताल डिंडौरी में जारी है।

पूरे क्षेत्र में गम का माहौल
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। कोतवाली निरीक्षक दुर्गा प्रसाद नगपुरे ने बताया कि मामले में मर्ग कायम कर लिया गया है तथा दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है। स्कूल से बेटी को लेने निकले पिता की असमय मौत और मासूम बेटे के घायल होने की खबर से पूरे क्षेत्र में गम और संवेदना का माहौल है। यह हादसा एक बार फिर सड़क सुरक्षा और सावधानी की अनदेखी पर गंभीर सवाल खड़े करता है।

सम्बंधित ख़बरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

लेटेस्ट