P?c1=2&c2=41463588&cv=3.9
Friday, April 17, 2026
No menu items!
spot_img
Homeमध्यप्रदेशBetul News : जेपी नड्डा-मोहन यादव ने दी सौगात… मेडिकल कॉलेज का...

Betul News : जेपी नड्डा-मोहन यादव ने दी सौगात… मेडिकल कॉलेज का किया भूमिपूजन

जनता ने दिया धन्यवाद

बैतूल/सचिन जैन/खबर डिजिटल/ बैतूल में पीपीपी मोड में बनने जा रहे प्रदेश के पहले मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल के भूमिपूजन कार्यक्रम में केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री जे पी नड्डा और सीएम डॉ मोहन यादव बैतूल पहुंचे। प्रदेश के डिप्टी सीएम राजेन्द्र शुक्ल और प्रदेश के चिकित्सा शिक्षा मंत्री नरेंद्र शिवाजी पटेल भी बैतूल आए। इस मौके पर सीएम डॉ. मोहन यादव ने बैतूल के लिए बड़ी घोषणाएं की, जिनमे सबसे अहम घोषणा ताप्ती नदी के उद्गम स्थान पवित्र नगरी मुलताई के नाम को लेकर है।

मुलताई का बदलेगा नाम
सीएम डॉ मोहन यादव ने घोषणा की है कि मुलताई विधानसभा का नाम बदलकर मूलतापी किया जाएगा। सीएम ने मंच पर मौजूद मुलताई विधायक से कहा कि वे प्रस्ताव भिजवाएं जो केंद्र सरकार को भेजेंगे। बैतूल में गुड़ के उत्पादन को बढ़ाने जिले में गुड़ क्लस्टर बनाया जाएगा। जिले में उद्योगों को बढाने कोसमी इंडस्ट्रीज एरिया का दूसरा फेज बनाया जाएगा, साथ ही बैतूल जिले में सागौन का वुडन क्लस्टर बनेगा जिससे सागौन के उत्पाद पूरे विश्व में निर्यात हो सकें। बैतूल जिले में कुल 343 करोड़ के विकास कार्यो की घोषणा की गई है।

बैतूल की बदलेगी तस्वीर
केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री जे पी नड्डा ने कहा बैतूल में पीपीपी मोड पर बन रहा मेडिकल कॉलेज केवल एक ढांचा नहीं बल्कि बैतूल की तस्वीर बदलने वाला कदम है । ये गाँव गांव तक डॉक्टर और जिले को स्वास्थ्य सुविधाओं में अग्रणी बनाने की दिशा में प्रयास है। जेपी नड्डा ने भारत के हेल्थ सिस्टम में परिवर्तन का श्रेय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को दिया है। उन्होंने कहा दुनिया और देश के आंकड़े बताते हैं कि भारत में मातृ मृत्युदर दुनिया मे काफी कम हैं, हमारा प्रयास बीमारी का इलाज करना ही नहीं बल्कि बीमारी ना हो इसे रोकना है। आज जो मेडिकल कॉलेज बैतूल में बनेगा उससे स्थानीय लोगों को सभी बीमारियों का इलाज मिलेगा।

आयुष्मान भारत योजना की तारीफ
जेपी नड्डा ने कहा कि आज से 9 साल पहले एमएलए एमपी बीमारियों के इलाज के लिए चिट्ठी लिखते थे, लेकिन आज आयुष्मान योजना में हर गरीब को 5 लाख का मुफ्त सालाना इलाज पीएम नरेंद्र मोदी ने दिलाया, बैतूल में मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल का निर्माण शुरू हो चुका है और अगले दो साल में यहां उच्च स्तरीय मेडिकल सुविधाएं उपलब्ध होंगी।

सम्बंधित ख़बरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

लेटेस्ट