P?c1=2&c2=41463588&cv=3.9
Friday, April 17, 2026
No menu items!
spot_img
Homeमध्यप्रदेशMP News : सुराप्रेमियों के लिए आई खुशखबरी… 500 रुपये में होम...

MP News : सुराप्रेमियों के लिए आई खुशखबरी… 500 रुपये में होम बार का लाइसेंस

न्यू ईयर सेलिब्रेशन में घर पर छलकाएं जाम

भोपाल/सुनील बंशीवाल/खबर डिजिटल/ राजधानी के मदिराप्रेमियों के लिए खुशखबरी आई है, क्योंकि आबकारी विभाग ने शराबप्रेमियों को घर पर ही एक दिन के लिए 500 रुपये में बार का लाइसेंस देने का ऑफर दिया है, ये अनुमति न्यू ईयर के मौके पर रहेगा। न्यू ईयर की इस पार्टी में आप अपने खास दोस्तों को भी इनवाइट कर सकते हैं। इसके लिए आबकारी विभाग ने ऑनलाइन आवेदन करने को कहा है, जिसके साथ तय शुल्क जमा करना होगा।

सिर्फ एक दिन का होगा लाइसेंस
आबकारी विभग ने घर के साथ-साथ होटल, रेस्टोरेंट, सामुदायिक भवन और मैरिज गार्डन समेत अन्य खानपान से संबंधित प्रतिष्ठानों को भी एक दिन के लिए मात्र अंग्रेजी शराब परोसने का लाइसेंस जारी करने का आदेश दिया है। इसी तरह सार्वजनिक सामुदायिक भवनों, गार्डन के लिए एक दिन के लाइसेंस के लिए 5 हजार रुपए का शुल्क तय किया गया है। जबकि होटल और रेस्टारेंट के लिए लाइसेंस पर 10 हजार रुपये की फीस चुकानी होगी। हालांकि घर पर न्यू ईयर पार्टी में शराब का लाइसेंस लेने के लिए केवल 500 रुपए ही चुकानें होंगे।

बड़े कार्यक्रमों के लिए अलग व्यवस्था
बड़े व्यवसायिक कार्यक्रमों, जैसे कि जिनमें निर्धारित शुल्क के आधार पर लोगों को प्रवेश दिलाते हैं, ऐसे प्रतिष्ठानों को तय प्रवेश संख्या के अनुसार लाइसेंस शुल्क चुकाना होगा। नए साल की पार्टी में 500 से कम लोगों को प्रवेश के लिए 25 हजार रुपए जमा कराने के बाद लाइसेंस जारी किया जाएगा। जबकि 1 हजार से 2 हजार तक लोगों की संख्या वाले कार्यक्रमों में एक दिन की पार्टी के लिए 50 हजार रुपए देने होंगे। इसी तरह 2 हजार से 5 हजार तक लोगों के प्रवेश के लिए एक लाख रुपए का लाइसेंस शुल्क चुकाना होगा। वहीं 5 हजार से अधिक लोगों के प्रवेश वाले कार्यक्रमों में दो लाख रुपए का शुल्क लगेगा।

बिना लाइसेंस पार्टी पर आबकारी विभाग करेगा कार्रवाई
हर साल की तरह इस साल भी न्यू ईयर पार्टी पर आबकारी विभाग का अमला अलर्ट मोड पर रहेगा। क्रिसमस और न्यू ईयर के दौरान आबकारी विभाग की टीम बिना लाइसेंस शराब परोसने वालों पर कार्रवाई करेगी। जिसके चलते लोगों से अपील की गई है कि वो नियमानुसार ही न्यू ईयर पार्टी का सैलिब्रेशन करें। वहीं कार्रवाई के लिए आबकारी विभाग विशेष दस्ते का गठन करेगा।

सम्बंधित ख़बरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

लेटेस्ट