इंदौर/नरेंद्र महावर/खबर डिजिटल/ पूर्व प्रधानमंत्री एवं भारत रत्न, राष्ट्रकवि श्री अटल बिहारी वाजपेयी की जन्म शताब्दी के अवसर पर सुशासन दिवस के रूप में राष्ट्रकवि सत्यनारायण सत्तन जी, महापौर पुष्यमित्र भार्गव की उपस्थिति में नगर अटल परिषद सभागृह में सुशासन सम्मेलन का आयोजन संपन्न हुआ। इस अवसर पर वरिष्ठ नेता नारायण केसरी, बाबू सिंह रघुवंशी, मध्य प्रदेश कर्मचारी आयोग अध्यक्ष प्रताप करोसिया, सभापति मुन्ना लाल यादव, भाजपा नगर अध्यक्ष सुमित मिश्रा, रघुवीर पटेल, समस्त महापौर परिषद सदस्य सचेतक कमल वाघेला पार्षदगण एवं अन्य उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन सचेतक कमल वाघेला ने किया एवं आभार स्वास्थ्य प्रभारी अश्विनी शुक्ल ने माना।
सभागृह का नाम रखा श्री अटल सदन
राष्ट्रकवि सत्यनारायण सत्तन ने कहा कि महापौर पुष्यमित्र भार्गव के प्रयास से इंदौर शहर के इस शानदार सभागृह का नामकरण भी अटल सदन रखा गया है, यह एक अनुकरणीय कार्य है। उन्होंने कहा कि यह शताब्दी अटल जी को समर्पित हुए हम सब अटल जी के विचारों का अनुसरण करे, जिनके जन्मदिन और जिनकी प्रेरणा से हमें सफलता हासिल होती है, मैं ऐसे अटल जी को प्रणाम करता हूं। राष्ट्रकवि सत्यनारायण सत्तन ने कहा कि परमार्थ, रीति, नीति, दया, सोच और अन्य संपूर्ण गुणों के पदार्थ से जो मिश्रण निकलता है वह अटल बिहारी वाजपेयी जी है। अटल जी राष्ट्र की चेतना का स्वार्थ हैं, जिन्होंने देश और विदेश में हमारा सम्मान बढ़ाया और नई पीढ़ी के लिए मार्ग दिखाया।
अटल जी के विचार सर्वमान्य – महापौर पुष्यमित्र भार्गव
महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने कहा कि अटल जी के विचार ही सर्वमान्य है, उनके विचारों से हमें प्रेरणा मिलती है, विश्व पटेल पर हिंदी का मान बढ़ाया है और बेहतर शासन करके सुशासन का उदाहरण दिया है, उनके विचार पर हम सभी कार्य करें यही सुशासन है। ऐसे महापुरुष के जन्म दिवस के अवसर पर आज निगम द्वारा विशेष एम आई सी बैठक आयोजित की जिसमें इंदौर के मध्य स्थित आगरा मुंबई मार्ग का नामकरण श्री अटल बिहारी वाजपेयी मार्ग करने का प्रस्ताव पारित किया गया, इसके साथ ही नगर निगम इंदौर के निगम परिषद सभागृह का नाम भी श्री अटल सदन रखा गया और इंदौर के मध्य क्षेत्र अन्नपूर्णा से लेकर सुदामा नगर की लिंक रोड का नामकरण एवं उक्त मार्ग पर 25 फीट ऊंचाई की अटल बिहारी वाजपेयी जी की प्रतिमा स्थापित करने का कार्य किया जा रहा है।
अटल जी से सिद्धांतों से प्रेरणा लेना उद्देश्य
इस कार्यक्रम का उद्देश्य स्व. अटल बिहारी वाजपेयी जी के आदर्शों, विचारों एवं उनके द्वारा स्थापित सुशासन की अवधारणा को स्मरण करते हुए जनप्रतिनिधियों एवं नागरिकों को प्रेरित करना है। अटल जी ने अपने सार्वजनिक जीवन में राष्ट्रहित, लोकतांत्रिक मूल्यों, सुशासन एवं विकास को सर्वोच्च प्राथमिकता दी, जो आज भी देश के लिए मार्गदर्शक हैं।


