उज्जैन/कमलेश जाटवा/खबर डिजिटल/ जावरा एक्सीस कन्ट्रोल ग्रीन फील्ड हाईवे रोड़ का किसानों द्वारा लगातार विरोध किया जा रहा है। आज किसान भाजपा कार्यालय पहुंचे और नारेबाजी करते हुए ज्ञापन सौंपा। नाराज़ किसानों का कहना था कि यदि जल्दी ही मांगे नहीं गई तो हम सामूहिक आत्मदाह करेंगे।
हाईवे रोड़ बनाने का विरोध
सरकार द्वारा पांच हजार करोड़ रुपए की लागत से जावरा से उज्जैन तक एक्सीस कन्ट्रोल ग्रीन फील्ड हाईवे रोड़ बनाया जा रहा है । जिसका 62 गांव के सैकड़ों किसानों द्वारा विरोध जा रहा है। आज फिर प्रभावित किसान ज्ञापन देने भाजपा कार्यालय पहुंचे और नारेबाजी करते हुए विरोध प्रदर्शन किया । किसान यहां काफी देर तक नारेबाजी करते रहे । लेकिन कोई भी जिम्मेदार ज्ञापन लेने नहीं पहुंचा। इस दौरान किसान यहां धरना देकर बैठ गये । खबर मिलने पर कार्यालय मंत्री मौके पर पहुंचे और ज्ञापन लिया । किसानों का कहना था कि रोड़ की ऊंचाई कम की जाय और बाजार मूल्य से जमीन का मुआवजा दिया जाए।
नाराज किसानों ने दी चेतावनी
नाराज किसानों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्दी ही हमारी मांगे नहीं मानी गई तो हम सामूहिक आत्मदाह करने पर मजबूर होंगे, क्योंकि उन्हें हाईवे के कारण आर्थिक नुकसान उठाना पड़ेगा।


