P?c1=2&c2=41463588&cv=3.9
Friday, April 17, 2026
No menu items!
spot_img
Homeमध्यप्रदेशकटनीस्वास्थ्य योजनाओं में लापरवाही पर होगी कड़ी कार्रवाई : कलेक्टर

स्वास्थ्य योजनाओं में लापरवाही पर होगी कड़ी कार्रवाई : कलेक्टर


स्वास्थ्य योजनाओं में लापरवाही पर होगी कड़ी कार्रवाई : कलेक्टर
कटनी – कलेक्टर आशीष तिवारी ने स्वास्थ्य एवं महिला बाल विकास विभाग की योजनाओं की समीक्षा करते हुए स्पष्ट किया कि मैदानी स्तर पर स्वास्थ्य योजनाओं के क्रियान्वयन में किसी भी प्रकार की कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों व कर्मचारियों की जवाबदेही तय कर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
कलेक्टर ने गर्भवती महिलाओं के शत-प्रतिशत पंजीयन, नियमित जांच और संस्थागत प्रसव को बढ़ावा देने के निर्देश दिए। उन्होंने मातृ एवं शिशु मृत्यु, कुपोषण, टीकाकरण, आयुष्मान भारत, राष्ट्रीय क्षय रोग उन्मूलन कार्यक्रम सहित अन्य योजनाओं की बिंदुवार समीक्षा की। कन्हवारा ब्लॉक में एएनसी पंजीयन कम होने पर बीएमओ को एक माह में सुधार के निर्देश दिए गए।
टीकाकरण कार्यक्रम में राज्य स्तर पर जिले की चौथी रैंक आने पर कलेक्टर ने स्वास्थ्य विभाग की टीम को बधाई दी। वहीं महिला बाल विकास विभाग की समीक्षा में आंगनवाड़ी केंद्रों में पोषण ट्रैकर पर नियमित उपस्थिति, टेक होम राशन, पूरक पोषण आहार और शाला पूर्व शिक्षा की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।
बैठक में जिला पंचायत सीईओ हरसिमरनप्रीत कौर सहित स्वास्थ्य एवं महिला बाल विकास विभाग के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

सम्बंधित ख़बरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

लेटेस्ट