P?c1=2&c2=41463588&cv=3.9
Friday, April 17, 2026
No menu items!
spot_img
Homeमध्यप्रदेशBetul News: बैतूल में भीषण सड़क हादसा.. युवक पुलिया के नीचे गिरा,...

Betul News: बैतूल में भीषण सड़क हादसा.. युवक पुलिया के नीचे गिरा, पैर में रॉड आर-पार

अचानक ब्रेक से बाइक कार से टकराई

बैतूल/सचिन जैन/खबर डिजिटल/ शहर में तेज रफ्तार और लापरवाही के चलते एक गंभीर सड़क हादसा सामने आया है। शाहपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत नीमपानी के पास सामने चल रही एक अज्ञात कार चालक द्वारा अचानक ब्रेक लगाए जाने से पीछे से आ रही बाइक उससे टकरा गई। टक्कर इतनी तेज थी कि बाइक सवार संतुलन खो बैठा और सड़क किनारे बनी पुलिया के नीचे जा गिरा।

लोहे की रॉड आर-पार
हादसे में बाइक चालक धर्मेंद्र के पैर में पुलिया की लोहे की रॉड आर-पार हो गई, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। बाइक पर उसके साथ बहन पूनम भी सवार थी, जो हादसे में पुलिया के नीचे गिर गई। घटना के बाद मौके पर मौजूद लोगों ने तुरंत 108 एंबुलेंस और पुलिस को सूचना दी।

घायल को पहुंचाया जिला अस्पताल
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और रेस्क्यू कर घायल को जिला अस्पताल बैतूल पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने उसे भोपाल रेफर कर दिया। हादसे के बाद कुछ समय के लिए क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल रहा, जिसे पुलिस ने संभालते हुए यातायात सुचारू कराया।

कार चालक ने अचानक लगाया ब्रेक
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार कार चालक ने अचानक ब्रेक लगाया, जिससे बाइक सवार को संभलने का मौका नहीं मिला। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है और अज्ञात कार चालक की तलाश की जा रही है।

सम्बंधित ख़बरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

लेटेस्ट