केवलारी(सिवनी)/संतोष बन्देवार/खबर डिजिटल/केवलारी के शा. उच्च. माध्य. विद्यालय बालक कान्हीवाड़ा का डी. ई. ओ. शिवराज कुमरे ने औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने शैक्षिक संवाद में शिक्षकों का मार्गदर्शन किया। जिसका फायदा उठाकर शिक्षकों ने भी अपनी बात रखी, जिन्हें डी. ई. ओ. ने उचित सलाह दी।
अन्य ने भी किया मार्गदर्शन
जनशिक्षा केंद्र स्तरीय शैक्षिक संवाद में डी. ई. ओ. शिवराज कुमरे के साथ-साथ संकुल प्राचार्य जीसी डहेरिया, जन शिक्षक रामफल बघेल, दिनेश कुमार बट्टी, ,सहजकर्ता मोहन ठाकुर, राजेश कुमार कटरे, संजय कुमार ठाकुर ने भी बारी-बारी से शिक्षकों का मार्गदर्शन किया, और सभी कक्षाओं का निरीक्षण किया गया।
स्कूल की गतिविधि की दी जानकारी
निरीक्षण के दौरान छात्रों के परीक्षाफल सुधार, करियर आदि के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई। जिसे जानकार छात्र-छात्राएं बेहद ही खुश हुए। जिला शिक्षा अधिकारी के प्रश्न पूछने पर छात्र-छात्राओं ने जवाब दिया। जिस पर डीईओ ने बेहद ही प्रसन्नता व्यक्त की।
निरीक्षण के दौरान ये भी रहे मौजूद
निरीक्षण के दौरान शिक्षक एचसी मरकाम, प्रेमगंगन सनोड़िया, गनेश बम्हे, राहुल गौतम, निमेश भगत, प्रथम ठाकुर, संजय भलावी, प्रदीप हनवत, सुनील इडपाचें, इकबाल कुरैशी, रश्मी पांडे, मोना बघेल, मंजुलता धुर्वे, रंजिता डोंगरे समेत स्कूल का समस्त स्टाफ मौजूद रहा।


