P?c1=2&c2=41463588&cv=3.9
Friday, April 17, 2026
No menu items!
spot_img
Homeमध्यप्रदेशMorena News : 14 वर्षीय किशोर ने किया फायर.. 7 साल के...

Morena News : 14 वर्षीय किशोर ने किया फायर.. 7 साल के मासूम के सिर में गोली लगने से मौत

खेल-खेल में चली राइफल

मुरैना/शुभम कुलश्रेष्ठ/खबर डिजिटल/ जिले के पोरसा थाना क्षेत्र में शनिवार रात एक दर्दनाक हादसा हो गया। संजय नगर इलाके में खेल-खेल में 14 वर्षीय किशोर से राइफल चल गई, जिसकी गोली साथ खेल रहे 7 साल के बच्चे के सिर में लग गई। गोली लगते ही बच्चे की मौके पर ही मौत हो गई।

अचानक ट्रिगर दबने से चली गोली
घटना शनिवार रात करीब 10 बजे की है। किराएदार धर्मराज सिंह तोमर का 7 वर्षीय बेटा ऋषभ तोमर, मकान मालिक के दो बेटों के साथ घर की दूसरी मंजिल पर कमरे में खेल रहा था। इसी दौरान मकान मालिक के 14 वर्षीय बेटे ने कमरे में टंगी अपने पिता की 315 बोर की लाइसेंसी राइफल उतार ली और उससे खेलने लगा। अचानक ट्रिगर दबने से गोली चल गई, जो सीधे ऋषभ के सिर में जा लगी। गोली लगने से ऋषभ का सिर बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और अत्यधिक खून बहने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। फायरिंग की आवाज सुनकर घर के लोग और आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। पुलिस को सूचना दी गई।सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमॉर्टम के लिए मर्चुरी पोरसा भेजा। पुलिस ने लाइसेंसी राइफल जब्त कर ली है और नाबालिग के पिता को पूछताछ के लिए थाने ले जाया गया है। रविवार को शव का पोस्टमॉर्टम किया जाएगा।

नाबालिग का पिता है प्राइवेट गार्ड
बताया गया है कि नाबालिग का पिता प्राइवेट गार्ड है, इसी कारण उनके पास 315 बोर की लाइसेंसी राइफल है। वह एक दिन पहले ही छुट्टी लेकर पोरसा आए थे और शनिवार सुबह राइफल घर पर रखकर गांव धरमपुरा चले गए थे। रात में यह हादसा हो गया। मृतक ऋषभ के परिजनों ने इसे हत्या बताते हुए गंभीर आरोप लगाए हैं। परिजनों का कहना है कि घटना किसी दूसरी राइफल से हुई है और मकान मालिक एक अन्य हथियार लेकर फरार हो गया। पुलिस इन आरोपों की भी जांच कर रही है। थाना प्रभारी दिनेश कुशवाह ने बताया कि प्रारंभिक जांच में बच्चों द्वारा खेल-खेल में गोली चलने की बात सामने आई है, लेकिन मृतक के परिजनों द्वारा लगाए गए आरोपों को भी जांच में शामिल किया गया है। मामले की विस्तृत जांच जारी है।

सम्बंधित ख़बरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

लेटेस्ट